Home » उत्तर-प्रदेश » सफाई के कारण हो रही पालिका की प्रशंसा, झूठी सूचना पर दौड़ा दी टीम

सफाई के कारण हो रही पालिका की प्रशंसा, झूठी सूचना पर दौड़ा दी टीम

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के द्वारा कांवड़ा यात्रा 2024 में शहर में कांवड़ मार्ग पर की गई व्यवस्थाओं और खासकर साफ सफाई के लिए लोगों की जुबां पर सराहना है। इस साल पालिका की टीम ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की अगुवाई में ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ मिलकर जिस संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी को अंजाम दिया, उससे शिव भक्तों को बेहतर सुविधा तो मिली ही, शहर के निवासियों को भी गन्दगी से राहत मिली है, लेकिन ऐसे में पालिका की टीम की सराहना करने वालों के साथ ही कुछ ऐसे भी लोग शामिल है, जो झूठी सूचनाओं से पालिका अधिकारियों और कर्मियों के कामकाज पर सवाल ही नहीं उठा रहे, उनको परेशान भी किया जा रहा है। ऐसी ही एक झूठी सूचना पर पालिका की टीम को जानसठ रोड तक दौड़ना पड़ा।

कांवड़ा यात्रा के दौरान हर साल सफाई और पथ प्रकाश की व्यवस्था के साथ ही बझेडी अण्डर पास सबसे बड़ा मुद्दा बना रहता है। इसके लिए नगर पालिका परिषद् की ओर से ही हर बार व्यवस्था की जाती रही है। 2023 में पालिका में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में नया बोर्ड गठित हुआ था। इसी बीच कांवड़ यात्रा आ गई। चेयरपर्सन को ज्यादा अनुभव नहीं था, जिस कारण इस कांवड़ यात्रा में कई सवाल उठते रहे, लेकिन उसी यात्रा में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने यह भरोसा दिलाया था कि अगली कांवड़ यात्रा में हम बेहतर व्यवस्था करेंगे और उन्होंने यह करके भी दिखाया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सबसे पहले कांवड़ मार्ग कच्ची सड़क पर स्थाई स्ट्रीट लाइट का बंदोबस्त कराया और अहिल्याबाई होल्कर स्मारक से मदीना चौक तक लाइट कांवड़ यात्रा से पहले ही शुरू कराई गई। इसके साथ ही उन्होंने अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ मिलकर इस कांवड़ यात्रा को जीरो वेस्ट इवेंट बनाने का प्रयास किया, जिसमें प्लास्टिक और पॉलीथिन मुक्त कांवड़ यात्रा के अपने उद्देश्य में लगभग पालिका प्रशासन कामयाब होता नजर आया। कांवड़ शिविरों में इसके लिए जागरुकता अभियान चलाया गया। जिस असर भी दिखा और इन शिविरों में प्लास्टिक के दोने-पत्तल और गिलास के बजाये कागज की डिस्पोजल क्राकरी का प्रयोग किया गया। इसके साथ ही बझेडी अण्डर पास में बारिश से जलभराव होने की समस्या को इस बार प्रमुखता से देखा गया। यहां पर दिन और रात शिफ्ट में छह-छह कर्मचारियों के साथ ही दो पम्पिंग सेट लगवाये गये। शहरी क्षेत्र के 21.900 किलोमीटर लम्बे पूरे कांवड़ मार्ग को 17 सेक्टर में विभाजित करते हुए विशेष टीमों को लगाकर तीन शिफ्टों में सफाई की व्यवस्था कराई गई। यही कारण है कि कांवड़ यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था को लेकर पालिका की प्रशंसा पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही आम जनमानस की जुबां पर भी सुनाई दे रही है।

कांवड़ मार्ग पर बेहतर सफाई व्यवस्था के साथ ही शहर के सभी वार्डों में सफाई पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान पालिका प्रशासन ने पशुपालन विभाग से समन्वय बनाकर निराश्रित गौवंशीय पशुओं को पकड़ने का अभियान भी चलाया और काफी संख्या में पशुओं को पकड़कर गौशाला भिजवाने का काम किया। ऐसे में पालिका प्रशासन को परेशान करने वालों की भी कमी नहीं है। मंगलवार को ऐसे ही फेक कॉल पर पालिका की टीम ही नहीं बल्कि खुद ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को भी जानसठ रोड तक दौड़ना पड़ा। ईओ ने बताया कि आज उनको फोन पर किसी व्यक्ति के द्वारा सूचना दी गई कि नई मंडी में कूकड़ा मंडी के पास कूड़ा और गन्दगी का अम्बार लगा हुआ है, साथ ही जानसठ रोड पर आवारा पशुओं के हमले में रोजाना कई लोग घायल हो रहे हैं। इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ईओ ने तत्काल ही टीमों को सक्रिय किया और एमआईटूसी कंपनी के जोन इंचार्ज को भी कूड़ा पड़ा होने पर टीम भेजने के लिए कहा। वो खुद भी मौके की स्थिति को देखने के लिए पहले कूकड़ा मंडी गेट के पास और फिर जानसठ रोड पर पहुंची, लेकिन कहीं न तो कूड़ा गन्दगी मिली और न ही आवारा पशु पाये गये। फोन मिलाया तो शिकायत करने वाला ही गायब हो गया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस प्रकार की भ्रामक या झूठी सूचना देकर टीमों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाये। शहर आपका भी है, इसमें व्यवस्था बनाने के लिए सहभागी बने। 

Also Read This

साकेत में बनेगा भव्य मंदिर, भूमि पूजन में उमड़े भक्तजन

श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा भव्य मंदिर निर्माण के लिए किया कार्यक्रम, मंत्री कपिल देव व चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने रखी आधारशिला मुजफ्फरनगर। साकेत कॉलोनी में श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रस्तावित भव्य मंदिर निर्माण की शुरुआत सोमवार को भूमि पूजन के साथ हुई। सैकड़ों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक और धार्मिक अवसर के साक्षी बने। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप ने भूमि पूजन कराया। मंत्री कपिल देव ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह भूमि पूजन न केवल मंदिर निर्माण की आधारशिला माना जा रहा है, बल्कि धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना

Read More »

राम मंदिर गांधी कालोनी में कथा का चतुर्थ दिवस मनाया गया

मुजफ्फरनगर। राम मंदिर, गांधी कालोनी में चल रही कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान और भगवान के अवतारों की महिमा से मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार बढ़ते हैं, पापी और दुराचारी बढ़ते हैं, गौ, संत, माता-पिता का अपमान होता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतरित होकर पापियों का विनाश कर धर्म का परचम लहराते हैं।

Read More »

शिक्षकों की 31 सूत्रीय मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में धरना, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर पर उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर 31 सूत्रीय मांगों तथा जनपद स्तर पर लम्बित समस्याओं के समाधान के लिए धरना प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार जैन ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा की धारा 21, 18 व 12, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, समान कार्य के लिए समान वेतन, सरल स्थानांतरण नीति जैसी मांगों को तत्काल पूरा किया जाना चाहिए। संगठन हमेशा शिक्षकों की आवाज बुलंद करता रहेगा। जिला मंत्री अरुण कुमार ने कहा कि एनपीएस में अटके साथियों की समस्याएं, प्रान खातों में अंशदान स्थानांतरण, पदोन्नत साथियों का वेतन निर्धारण और चयन वेतनमान जैसी

Read More »

मुज़फ्फरनगर बनेगा स्मार्ट सिटी – मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की विशेष भेंट

मुजफ्फरनगर सदर विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार में कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल ने आज लखनऊ में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट कर तीन अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुज़फ्फरनगर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने हेतु इंटीग्रेटेड प्लान की मांग मंत्री कपिल देव ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि मुज़फ्फरनगर नगर पालिका क्षेत्र के लिए एक समग्र इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान तैयार कराया जाए, जिससे शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त, सुव्यवस्थित और जनसुविधा केंद्रित बनाया जा सके। मुख्यमंत्री जी ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख

Read More »