Home » उत्तर-प्रदेश » प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 55वा पुण्य स्मृति दिवस मनाया

प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 55वा पुण्य स्मृति दिवस मनाया

मुजफ्फरनगर। आज ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 55वा पुण्य स्मृति दिवस ब्रह्माकुमारी के बामनहेरी सेवा केंद्र पर मनाया गया।

कार्यक्रम में केशवपुरी सेवा केंद्र इंचार्ज राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी जयंती दीदी ने बताया कि प्रजापिता ब्रह्मा बाबा ने हमें अपने जीवन से यह सिखाया कि हम साधारण रहते हुए भी असाधारण कैसे बन सकते हैं। उनकी सुबह से लेकर रात तक की दिनचर्या एक आदर्श, महान और दिव्य व्यक्तित्व की निशानी थी। ब्रह्मा बाबा सब के बीच रहते हुए भी सदा अव्यक्त, विदेही तथा उपराम रहते थे। ब्रह्मा बाबा कम बोलो, धीरे बोलो, मीठा बोलो की मिसाल थे। ब्रह्मा बाबा ने हमें सिखाया कि सुख-दुख में भी सदा एक समान, एक रस अवस्था को कैसे बनाएं रख सकते हैं। बाबा का रहन-सहन, खान पान जितना साधारण था उतना ही रायल भी था।

ब्रह्मा बाबा के संपर्क में आने वाली प्रत्येक आत्मा को दिव्यता और महानता की अनुभूति होती थी। किसी में कितने भी अवगुण हो लेकिन बाबा सदा सभी में सद्गुण ही देखते थे। उनके विचार इतने पवित्र थे कि सदा हर एक आत्मा के प्रति शुभभावना, शुभकामना, रहम भाव, कल्याण का भाव रखते हुए सदा श्रेष्ठ महान चिंतन में ही रहते थे। नई दुनिया की स्थापना के कार्य में युग पुरुष की भूमिका निभाने और परमात्मा का संदेश वाहक बनने के बाद भी बाबा खुद को निमित्त मात्र मानते थे। इतना विशाल व्यक्तित्व होने के बाद भी उन्हें कभी भी अभिमान नहीं रहा। उन्होंने कभी भी स्त्री पुरुष, अमीर गरीब, छोटा बड़ा किसी में भेद नहीं किया हमेशा सभी को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम में रिया, गीता, अंजू बहन, वरुण, अनिल वर्मा तथा मीडिया प्रभारी केतन कर्णवाल आदि उपस्थित रहे।

Also Read This

साकेत में बनेगा भव्य मंदिर, भूमि पूजन में उमड़े भक्तजन

श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा भव्य मंदिर निर्माण के लिए किया कार्यक्रम, मंत्री कपिल देव व चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने रखी आधारशिला मुजफ्फरनगर। साकेत कॉलोनी में श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रस्तावित भव्य मंदिर निर्माण की शुरुआत सोमवार को भूमि पूजन के साथ हुई। सैकड़ों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक और धार्मिक अवसर के साक्षी बने। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप ने भूमि पूजन कराया। मंत्री कपिल देव ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह भूमि पूजन न केवल मंदिर निर्माण की आधारशिला माना जा रहा है, बल्कि धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना

Read More »

राम मंदिर गांधी कालोनी में कथा का चतुर्थ दिवस मनाया गया

मुजफ्फरनगर। राम मंदिर, गांधी कालोनी में चल रही कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान और भगवान के अवतारों की महिमा से मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार बढ़ते हैं, पापी और दुराचारी बढ़ते हैं, गौ, संत, माता-पिता का अपमान होता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतरित होकर पापियों का विनाश कर धर्म का परचम लहराते हैं।

Read More »

शिक्षकों की 31 सूत्रीय मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में धरना, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर पर उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर 31 सूत्रीय मांगों तथा जनपद स्तर पर लम्बित समस्याओं के समाधान के लिए धरना प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार जैन ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा की धारा 21, 18 व 12, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, समान कार्य के लिए समान वेतन, सरल स्थानांतरण नीति जैसी मांगों को तत्काल पूरा किया जाना चाहिए। संगठन हमेशा शिक्षकों की आवाज बुलंद करता रहेगा। जिला मंत्री अरुण कुमार ने कहा कि एनपीएस में अटके साथियों की समस्याएं, प्रान खातों में अंशदान स्थानांतरण, पदोन्नत साथियों का वेतन निर्धारण और चयन वेतनमान जैसी

Read More »

मुज़फ्फरनगर बनेगा स्मार्ट सिटी – मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की विशेष भेंट

मुजफ्फरनगर सदर विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार में कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल ने आज लखनऊ में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट कर तीन अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुज़फ्फरनगर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने हेतु इंटीग्रेटेड प्लान की मांग मंत्री कपिल देव ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि मुज़फ्फरनगर नगर पालिका क्षेत्र के लिए एक समग्र इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान तैयार कराया जाए, जिससे शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त, सुव्यवस्थित और जनसुविधा केंद्रित बनाया जा सके। मुख्यमंत्री जी ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख

Read More »