Home » उत्तर-प्रदेश » 133rd JAYANTI-जन्म दिवस पर डाॅ. अंबेडकर को किया याद, स्मारक पर लगा मेला

133rd JAYANTI-जन्म दिवस पर डाॅ. अंबेडकर को किया याद, स्मारक पर लगा मेला

मुजफ्फरनगर। संविधान निर्माता एवं देश के पहले कानून मंत्री डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शहर में स्थित उनके स्मारक पर राजनेताओं और उनके अनुयायियों को मेला सा लगा रहा। डाॅ. भीमराव अंबेडकर स्मारक समिति के पूर्व विधायक महावीर आजाद के साथ ही दलित समाज के सैंकड़ों लोगों ने उनको याद किया तो वहीं भाजपा, सपा और रालोद के साथ ही भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने भी डाॅ. अंबेडकर के स्मारक पर पहुंचकर उनको याद किया और पुष्पांजलि अर्पित कर वंचितों एवं शोषित वर्ग के साथ ही महिला उत्थान के लिए किये गये कार्यों को याद कर युवाओं से उनके आदर्श अपनाकर देशहित के लिए समर्पित रहने का आह्नान किया।

डाॅ. भीमराव अंबेडकर की 133वीं जन्म जयंती के अवसर पर रविवार को जनपद में खासी सियासी हलचल नजर आई। उनकी जयंती पर जहां बसपा की अध्यक्ष पूर्व सीएम मायावती ने जहां शहर में चुनावी रैली को सम्बोधित किया, वहीं जिले के सभी प्रमुख राजनेताओं के साथ ही उनके अनुयायियों और दलित वर्ग के लोगों ने कचहरी गेट पर स्थित उनके स्मारक पर पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की। आज शहर में चुनावी भ्रमण के दौरान भाजपा के प्रत्याशी व केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान और राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी स्मारक पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किये। तो हरेन्द्र मलिक भी समर्थकों के साथ महापुरुष अंबेडकर को नमन करने पहुंचे।

इस दौरान मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान भाजपा प्रत्याशी डाॅ. संजीव बालियान ने कहा कि आज जिले के साथ ही देश के हर गांव, कस्बे में सभी वर्गों के लोग डाॅ. अम्बेडकर की जयंती मना रहे हैं। डाॅ. अम्बेडकर ने दुनिया का सबसे सुन्दर और मजबूत संविधान देने का काम किया है। यह संविधान अनूठा है। यह देश इसके लिए उनका )णी है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के संविधान बदलने के आरोपों पर जवाब देते हुए संजीव बालियान ने कहा कि ये लोग समाज को दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रहे है। भाजपा के पास दो तिहाई बहुमत रहा है, यदि संविधान बदलने की योजना होती तो हम पहले ही बदल देते। हमने देशहित में संविधान बदला है और जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई है। इसके अलावा संविधान में कुछ भी बदलने का प्रयास नहीं हो रहा है। संविधान जैसा था, वैसे ही रहेगा। भाजपा ने डाॅ. भीमराव अम्बेडकर को सर्वाधिक सम्मान देने का काम किया है। उनके स्मारक देश ही नहीं विदेशों तक भी बनवाये गये हैं। कांग्रेस ने डाॅ. अम्बेडकर को अपमानित करने का काम किया है। जनता सभी कुछ जानती है। इनके भ्रम में नहीं आयेगी। उनके साथ मौजूद राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि समाज प्रत्येक वर्ग को अधिकार और सम्मान दिलाने वाले डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर हम सभी उनको पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए आये हैं। भाजपा ऐसी पार्टी है, जिसने डाॅ. अम्बेडकर को भारत रत्न देने का काम किया है और गांव गांव उनके सम्मान में कार्यक्रम किये हैं। युवाओं को उनके बताये हुए मार्ग पर चलकर देशहित के लिए काम करना चाहिए। इसके बाद दोनों मंत्री बाइक पर सवार होकर दलित बस्तियों में पहुंचे और अंबेडकर की मुर्तियों पर माल्यार्पण किया।

सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक ने भी अंबेडकर स्मारक पर पहुंचकर महापुरुष को नमन किया और माल्यार्पण करते हुए उनको पुष्पांजलि दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के संविधान को बचाने का काम ही विपक्ष कर रहा है। सत्ता में आने के बाद से ही भाजपा ने संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने का काम किया है। हम संविधान की रक्षा के लिए और जनता के हितों तथा सम्मान के लिए ही लड़ने का काम किया है। ये चुनाव भी हम संविधान की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं।

बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति ने भी आज सवेरे डाॅ. अंबेडकर जयंती मनाई, उन्होंने पहले शिव चौक पर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा अर्चना के बाद वो समर्थकों के साथ कचहरी गेट स्थित डाॅ. अंबेडकर के स्मारक पर पहुंचे तथा प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि बसपा ही डाॅ. अंबेडकर के मिशन को संभाले हुए हैं। बसपा ने सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय की नीतियों पर चलते हुए सर्व समाज के कल्याण के लिए काम किया है। इस बार भी बाबा साहेब के संविधान को बचाने के लिए बसपा ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। सभी वर्गों का साथ पार्टी को मिल रहा है। यहां से वो जीआईसी मैदान पर रैली स्थल पर पहुंचे।

यूपी सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री अनिल कुमार ने अपने अंकित विहार स्थित आवास पर ही बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। उन्होंने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि देश में महिलाओं को सम्मान दिलाने का काम डाॅ. अंबेडकर ने किया। इसके साथ ही वंचितों और शोषितों के हितों के लिए उन्होंने कई संवैधानिक अधिकार दिये हैं।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व मे महावीर चोक कार्यालय पर संविधान रचियेता बाबा सहाब भीमराव अम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। कार्यक्रम मंे जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चैधरी, जिला मीडिया प्रभारी अमित अग्रवाल उर्फ बंटी किनौनी, पवन राठी, बलराम, प्रमोद शर्मा, हवा सिंह, जिला महासचिव अनुपम शांडिल्य, कय्यूम अंसारी, महानगर अध्यक्ष गुलबहार मलिक, बिटटू प्रधान, नरेश चैधरी, संजीव खोखर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर शहर में भारत रत्न डाॅ. भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर भाजपा नेता पूर्व सभासद विकल्प जैन ध्वजवाहक के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। विकल्प जैन और सभासद पति राहुल पंवार सहित अन्य अतिथियों का डाॅ. अंबेडकर जयंती समारोह समिति के पदाधिकारियों राजकुमार सि(ार्थ और मनीष कुमार आदि ने पगड़ी व पटका पहनाकर स्वागत किया। 

Also Read This

साकेत में बनेगा भव्य मंदिर, भूमि पूजन में उमड़े भक्तजन

श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा भव्य मंदिर निर्माण के लिए किया कार्यक्रम, मंत्री कपिल देव व चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने रखी आधारशिला मुजफ्फरनगर। साकेत कॉलोनी में श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रस्तावित भव्य मंदिर निर्माण की शुरुआत सोमवार को भूमि पूजन के साथ हुई। सैकड़ों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक और धार्मिक अवसर के साक्षी बने। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप ने भूमि पूजन कराया। मंत्री कपिल देव ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह भूमि पूजन न केवल मंदिर निर्माण की आधारशिला माना जा रहा है, बल्कि धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना

Read More »

राम मंदिर गांधी कालोनी में कथा का चतुर्थ दिवस मनाया गया

मुजफ्फरनगर। राम मंदिर, गांधी कालोनी में चल रही कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान और भगवान के अवतारों की महिमा से मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार बढ़ते हैं, पापी और दुराचारी बढ़ते हैं, गौ, संत, माता-पिता का अपमान होता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतरित होकर पापियों का विनाश कर धर्म का परचम लहराते हैं।

Read More »

शिक्षकों की 31 सूत्रीय मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में धरना, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर पर उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर 31 सूत्रीय मांगों तथा जनपद स्तर पर लम्बित समस्याओं के समाधान के लिए धरना प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार जैन ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा की धारा 21, 18 व 12, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, समान कार्य के लिए समान वेतन, सरल स्थानांतरण नीति जैसी मांगों को तत्काल पूरा किया जाना चाहिए। संगठन हमेशा शिक्षकों की आवाज बुलंद करता रहेगा। जिला मंत्री अरुण कुमार ने कहा कि एनपीएस में अटके साथियों की समस्याएं, प्रान खातों में अंशदान स्थानांतरण, पदोन्नत साथियों का वेतन निर्धारण और चयन वेतनमान जैसी

Read More »

मुज़फ्फरनगर बनेगा स्मार्ट सिटी – मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की विशेष भेंट

मुजफ्फरनगर सदर विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार में कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल ने आज लखनऊ में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट कर तीन अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुज़फ्फरनगर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने हेतु इंटीग्रेटेड प्लान की मांग मंत्री कपिल देव ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि मुज़फ्फरनगर नगर पालिका क्षेत्र के लिए एक समग्र इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान तैयार कराया जाए, जिससे शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त, सुव्यवस्थित और जनसुविधा केंद्रित बनाया जा सके। मुख्यमंत्री जी ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख

Read More »