Home » उत्तर-प्रदेश » BAPPA BIRTH DAY-भक्तों का कल्याण करने स्वर्ण रथ पर निकले गणपति

BAPPA BIRTH DAY-भक्तों का कल्याण करने स्वर्ण रथ पर निकले गणपति

मुजफ्फरनगर। श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव पर श्री गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर परिवार भरतिया कालोनी की ओर से शहर में शनिवार को विशाल और भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में अपने भक्तों का कल्याण करने के लिए स्वर्ण श्रृंगार के साथ स्वर्ण रथ पर सवार होकर भगवान गणपति निकले तो भक्तों ने शहर में जगह-जगह फूलों की वर्षा के साथ उनका स्वागत किया। कदम कदम पर भण्डारा करते हुए भक्तों के लिए लोगों ने खाद्य सामग्री और भोजन वितरित किया। शहर में आज शोभायात्रा के अवसर पर पूरा मेला लगा नजर आया। भगवान गणपति के दर्शन करने के लिए भक्तों का पूरा सैलाब उमड़ा नजर आया।

भरतिया कालोनी स्थित श्री गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर में गणेश चतुर्थी महोत्सव का पूर्ण आस्था और भक्तिमय वातावरण में शनिवार को शुभारंभ हुआ। यहां पर भक्तों के साथ अतिथियों ने भगवान गणेश का पूजन किया। लड्डू का भोग लगाते हुए गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे के बीच आशीर्वाद लिया। भगवान श्री गणेश जी का नयनाभिराम स्वर्ण श्रृंगार किया गया और इसके बाद भगवान गणेश को स्वर्ण रथ पर विराजमान कराया गया। गणपति बप्पा मोरिया, मंगल मूर्ति मोरिया के जयकारों के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और अन्य अतिथियों ने हवन पूजन के उपरांत संयुक्त रूप से शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

इस शोभायात्रा में भगवान गणेश के साथ बाबा खाटू श्याम का विशाल रथ, 12 झांकियां, पांच बैंड, ढोल ताशे, दो रथ, दो आतिशबाजी, डीजे यात्रा में शामिल रहे। भगवान भोलेनाथ, गणपति, हनुमान जी, मां दुर्गा और अन्य धार्मिक तथा देशभक्ति की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। भगवान गणपति की विशाल शोभायात्रा मन्दिर प्रांगण से प्रारम्भ होकर परम्परागत मार्ग नवीन मंडी स्थल गुड मंडी, राजबाहा रोड, मुनीम कालोनी, नई मंडी बड़े डाकखाने के सामने से निकलकर गौशाला रोड, पुरानी गुड मण्डी, पीठ बाजार, बिन्दल बाजार, मेहता क्लब, वकील रोड़, चौड़ी गली, भोपा पुल से मालवीय चौक, अंसारी रोड, नावल्टी चौक शिवचौक, टाउन हाल, सिविल लाइन्स थाने के सामने से पचैण्डा रोड़, रेलवे ओवर ब्रिज से होते हुए गांधी कालोनी, लक्ष्मीनारायण मन्दिर, द्वारिकापुरी, भोपा रोड़ पर पुल के बराबर से होते हुए वकील रोड से नई मण्डी बिजलीघर होते हुए वापस मंदिर पर पहुंची। भगवान श्री गणपति जी स्वर्ण रथ पर स्वर्ण रूप में भक्तों के कष्टों को हरने के लिए स्वयं चलकर आये और भक्तों के निवास और प्रतिष्ठानों को मंगलमय करेंगे। इस अवसर पर श्री गणपति धाम मन्दिर परिवार द्वारा शोभायात्रा के मार्ग को तोरणद्वारों व झण्डों द्वारा सजाया गया था।

शोभायात्रा के साथ ही इस महोत्सव की कड़ी में 08 सितम्बर सायं 7 बजे बधाई उत्सव मंदिर प्रांगण में मनाया जायेगा। 10 सितम्बर सायं 6 बजे से सुन्दरकाण्ड पाठ मंदिर प्रांगण में किया जायेगा। 11 सितम्बर राधाअष्टमी सायं 7 बजे उत्सव मंदिर प्रांगण में मनाया जायेगा। 15 सितम्बर तक दैनिक पूजा अर्चना प्रातः 8 बजे व सायं 7 बजे विद्वान आचार्यों द्वारा की जायेगी व प्रतिदिन सायं 7 बजे से 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जायेगा। यह महोत्सव 15 सितम्बर को खतौली में गंगनहर में भगवान श्री गणपति जी के विसर्जन के बाद विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न होगा। 

इस अवसर पर मंदिर परिवार के अध्यक्ष भीमसेन कंसल ने अतिथियों और भक्तों का मंदिर प्रांगण में स्वागत किया। उन्होंने सभी अतिथियों को पटका पहनाने के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट की। यहां पर अतिथियों एवं भक्तों ने स्वर्ण श्रृंगार के बाद भगवान गणपति की आरती की। शोभायात्रा के शुभारंभ अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला, व्यापारी नेता संजय मित्तल, दिनेश बंसल, उद्यमी रघुराज गर्ग, संजीव जैन, सुरेन्द्र बंसल, पुलकित गुप्ता, नरेन्द्र गोयल और विशाल गर्ग आदि मौजूद रहे। शोभायात्रा के संचालन में मंदिर परिवार के अशोक गर्ग, अनिल गोयल, चाचा जेपी गोयल, कैलाश चन्द ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल, अम्बरीश सिंघल, विनोद राठी, बिजेन्द्र कुमार रानो, विकास अग्रवाल, प्रतीक कंसल, रजत राठी, नीरज गोयल, अमित गोयल, रजत गोयल, नवीन अग्रवाल, शुभम तायल, अंकित अग्रवाल, नवनीत गुप्ता, तुषार गर्ग, यश गर्ग व गणपतिधाम परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। 

Also Read This

साकेत में बनेगा भव्य मंदिर, भूमि पूजन में उमड़े भक्तजन

श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा भव्य मंदिर निर्माण के लिए किया कार्यक्रम, मंत्री कपिल देव व चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने रखी आधारशिला मुजफ्फरनगर। साकेत कॉलोनी में श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रस्तावित भव्य मंदिर निर्माण की शुरुआत सोमवार को भूमि पूजन के साथ हुई। सैकड़ों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक और धार्मिक अवसर के साक्षी बने। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप ने भूमि पूजन कराया। मंत्री कपिल देव ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह भूमि पूजन न केवल मंदिर निर्माण की आधारशिला माना जा रहा है, बल्कि धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना

Read More »

राम मंदिर गांधी कालोनी में कथा का चतुर्थ दिवस मनाया गया

मुजफ्फरनगर। राम मंदिर, गांधी कालोनी में चल रही कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान और भगवान के अवतारों की महिमा से मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार बढ़ते हैं, पापी और दुराचारी बढ़ते हैं, गौ, संत, माता-पिता का अपमान होता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतरित होकर पापियों का विनाश कर धर्म का परचम लहराते हैं।

Read More »

शिक्षकों की 31 सूत्रीय मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में धरना, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर पर उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर 31 सूत्रीय मांगों तथा जनपद स्तर पर लम्बित समस्याओं के समाधान के लिए धरना प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार जैन ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा की धारा 21, 18 व 12, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, समान कार्य के लिए समान वेतन, सरल स्थानांतरण नीति जैसी मांगों को तत्काल पूरा किया जाना चाहिए। संगठन हमेशा शिक्षकों की आवाज बुलंद करता रहेगा। जिला मंत्री अरुण कुमार ने कहा कि एनपीएस में अटके साथियों की समस्याएं, प्रान खातों में अंशदान स्थानांतरण, पदोन्नत साथियों का वेतन निर्धारण और चयन वेतनमान जैसी

Read More »

मुज़फ्फरनगर बनेगा स्मार्ट सिटी – मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की विशेष भेंट

मुजफ्फरनगर सदर विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार में कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल ने आज लखनऊ में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट कर तीन अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुज़फ्फरनगर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने हेतु इंटीग्रेटेड प्लान की मांग मंत्री कपिल देव ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि मुज़फ्फरनगर नगर पालिका क्षेत्र के लिए एक समग्र इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान तैयार कराया जाए, जिससे शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त, सुव्यवस्थित और जनसुविधा केंद्रित बनाया जा सके। मुख्यमंत्री जी ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख

Read More »