आगरा- आगरा के थाना ट्रांस यमुना इलाके में महिला के साथ घर में घुसकर चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के वक्त उसका पति घर में मौजूद था। दो लोगों ने पति को पकड़ लिया। फिर बाकी ने बारी-बारी से उसकी अस्मत के साथ खिलवाड़ किया। वो चीखती रही लेकिन दरिंदों को रहम तक नहीं आया। मामला ट्रांस यमुना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि एक फरवरी की रात सलीम शाह, अरमान, आमीन और शानू घर में आ गए। सलीम शाह ने उसे पकड़ लिया। अन्य ने पति को दबोच लिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। उसके बाद गलत काम किया। इस दौरान पति दरिंदों के सामने गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन आरोपी उसकी अस्मत से खेलते रहे। पीड़िता ने बताया कि इतना ही नहीं आरोपियों ने एक गंदा वीडियो भी बना लिया। जिसे वायरल करने की धमकी देकर शांत रहने के लिए कहा। पीड़िता ने बताया कि वो पुलिस तक पहुंचती, उससे पहले ही दो फरवरी को आरोपी फिर से घर में घुस आए। पीड़िता और उसके पति के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। जिसके बाद पीड़िता थाने में पहुंची और पुलिस को पूरी घटना बताई। थाना प्रभारी ने बताया कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी पिता-पुत्र सहित अन्य हैं। आरोपी एक ही मकान में किराये पर रहते हैं।
साकेत में बनेगा भव्य मंदिर, भूमि पूजन में उमड़े भक्तजन
श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा भव्य मंदिर निर्माण के लिए किया कार्यक्रम, मंत्री कपिल देव व चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने रखी आधारशिला मुजफ्फरनगर। साकेत कॉलोनी में श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रस्तावित भव्य मंदिर निर्माण की शुरुआत सोमवार को भूमि पूजन के साथ हुई। सैकड़ों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक और धार्मिक अवसर के साक्षी बने। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप ने भूमि पूजन कराया। मंत्री कपिल देव ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह भूमि पूजन न केवल मंदिर निर्माण की आधारशिला माना जा रहा है, बल्कि धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना