Home » उत्तर-प्रदेश » MUZAFFARNAGAR-नगरपालिका के नाम पर बन रहे फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र

MUZAFFARNAGAR-नगरपालिका के नाम पर बन रहे फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर से दूसरे निकायों में निवास करने वाले लोगों के जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किये जा रहे हैं। ऐसे ही एक जन्म प्रमाण पत्र के सहारे एक युवक के द्वारा जयपुर से भगाकर लाई गई अपनी प्रेमिका से विवाह रचा लिया गया। अब लड़की के परिजन कार्यवाही कराने के लिए मारे मारे फिर रहे हैं। उनके हाथ युवक का यही जन्म प्रमाण पत्र लगा है, जिसकी जांच कराने के लिए वो तैयारी में हैं। वहीं पालिका प्रशासन ने दावा किया है कि युवक द्वारा बनवाया गया जन्म प्रमाण पत्र फर्जी हैं, ऐसे दो तीन फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र रोजाना जांच के लिए पालिका में आ रहे हैं। इससे खुद कर्मचारी भी परेशान हैं। यह कहां से बन रहे हैं, इसका जवाब किसी के पास नहीं है।

नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर के नाम पर बड़ा फर्जीवाडा चल रहा है। यहां के नाम पर कई ऐसे जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र सामने आये हैं, जो लोगों को हैरत और परेशानी में तो डाल ही रहे हैं, व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं। जयपुर से भगाकर लाई गई एक लड़की के प्रकरण में भी नगरपालिका परिषद् का लिंक जुड़ा तो फर्जीवाडे का खुलासा होने लगा। दरअसल, जयपुर का एक परिवार करीब एक साल पहले शुकतीर्थ स्थित शुकदेव आश्रम में श्रीमद भागवत कथा सुनने के लिए यहां धार्मिक यात्रा पर आया था। इस परिवार में एक लड़की भी थी। सूत्रों का कहना है कि शुकदेव आश्रम में बहुत से परिवार सेवा कार्य में लगे रहते हैं। भोकरहेडी कस्बे का एक जोगी समाज का परिवार भी यहां पर उस समय सेवा में लगा हुआ था। इस परिवार के एक लड़के की यहां पर कथा श्रवण के लिए आये जयपुर के परिवार की लड़की से बातचीत शुरू हो गई।

कई दिनों के प्रवास के दौरान यह लड़की उस लड़के के मोहपाश में बंध गई। इसी दौरान लड़के ने लड़की का फोन नम्बर ले लिया था। परिवार वापस जयपुर लौटा लेकिन लड़का और लड़की की फोन पर बातचीत हा सिलसिला शुरू हो गया। बताया गया कि जून माह के दौरान लड़का जयपुर गया और वहां से अपनी प्रेमिका को भगाकर भोकरहेडी ले आया। लड़की गायब होने पर परिजनों ने जयपुर में ही पुलिस को गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। पुलिस जांच पड़ताल करते हुए पिछले दिनों भोकरहेडी तक जा पहुंची और लड़की को जोगी परिवार के घर से बरामद कर लिया गया। कहा गया कि लड़के ने लड़की और अपने जो दस्तावेज पुलिस को उपलब्ध कराये उनमें दोनों बालिग पाये गये। जबकि लड़की के परिजनों का दावा था कि उनकी बेटी नाबालिग है। इसी बीच लड़का पक्ष की ओर से कुछ राजनीतिक लोगों का हस्तक्षेप बढ़ा और पुलिस पर दबाव बना तो पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज कराये और उसको लड़के के सुपुर्द करते हुए कह दिया कि वो बालिग है, उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हो सकती। इसी बीच लड़के ने लड़की से कोर्ट मैरिज और आर्य समाज में भी शादी कर ली। लड़की के परिजनों ने कागज निकलवाये तो उनमें उनके हाथ लड़के का एक जन्म प्रमाण पत्र भी लगा, जो नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर से 07 अगस्त 2024 को ऑनलाइन जारी किया गया है।

यहीं से पालिका और व्यवस्था पर सवाल उठने लगे। इस प्रमाण पत्र पर दर्शाये गये बार कोड को स्कैन करने पर भी नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर के पोर्टल पर पूरा रिकार्ड दिखाई देता है। इस जन्म प्रमाण पत्र पर आरोपी युवक गौरव कुमार पुत्र संदीप निवासी कौनपटटी भोकरहेडी की जन्म तिथि 01 जनवरी 2002 दर्शायी गई है। जन्म स्थान भोकरहेडी ही दिखाया गया है। जबकि भोकरहेडी स्वयं नगर पंचायत है। ऐसे में वहां जन्मे बालक का जन्म प्रमाण पत्र नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर से कैसे जारी कर दिया गया। इस जन्म प्रमाण पत्र पर दी गई डिटेल के अनुसार 09 सितम्बर 2021 को पंजीकरण होना तो दिखाया गया है, लेकिन पंजीकरण नम्बर नहीं दिया गया। वहीं प्रमाण पत्र संख्या भी नहीं दी गई है। इस सम्बंध में लड़की के परिजन नगरपालिका परिषद् भी पहुंचे और प्रमाण पत्र की सत्यता जानने का प्रयास किया तो उनको बताया गया कि गौरव कुमार को जारी जन्म प्रमाण पत्र फर्जी है। उसका कोई रिकार्ड पालिका में नहीं है।

इस सम्बंध में जन्म मृत्यु पटल लिपिक राजीव वर्मा का कहना है कि ऑनलाइन होने के बाद भी फर्जी प्रमाण पत्र जारी होने का खेल हो रहा है। ये कहां से जारी हो रहे हैं इसकी कोई जानकारी नहीं है। गौरव कुमार को जारी जन्म प्रमाण पत्र फर्जी है। उस पर न तो पंजीकरण संख्या है और न ही प्रमाण पत्र संख्या है। 2002 का जन्म दर्शाया गया है, जबकि नई व्यवस्था में एक साल के बाद जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र पाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में वाद दायर करना होता है, वहां सुनवाई के बाद ही प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। राजीव वर्मा का कहना है कि भोकरहेडी का ही एक मृत्यु प्रमाण पत्र जांच के लिए यहां आया है, वो भी फर्जी है। रोजाना दो तीन ऐसे ही फर्जी प्रमाण पत्र पालिका में आ रहे हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट दी जा रही है और इससे काफी परेशानी हो रही है। 

Also Read This

साकेत में बनेगा भव्य मंदिर, भूमि पूजन में उमड़े भक्तजन

श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा भव्य मंदिर निर्माण के लिए किया कार्यक्रम, मंत्री कपिल देव व चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने रखी आधारशिला मुजफ्फरनगर। साकेत कॉलोनी में श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रस्तावित भव्य मंदिर निर्माण की शुरुआत सोमवार को भूमि पूजन के साथ हुई। सैकड़ों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक और धार्मिक अवसर के साक्षी बने। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप ने भूमि पूजन कराया। मंत्री कपिल देव ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह भूमि पूजन न केवल मंदिर निर्माण की आधारशिला माना जा रहा है, बल्कि धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना

Read More »

राम मंदिर गांधी कालोनी में कथा का चतुर्थ दिवस मनाया गया

मुजफ्फरनगर। राम मंदिर, गांधी कालोनी में चल रही कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान और भगवान के अवतारों की महिमा से मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार बढ़ते हैं, पापी और दुराचारी बढ़ते हैं, गौ, संत, माता-पिता का अपमान होता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतरित होकर पापियों का विनाश कर धर्म का परचम लहराते हैं।

Read More »

शिक्षकों की 31 सूत्रीय मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में धरना, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर पर उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर 31 सूत्रीय मांगों तथा जनपद स्तर पर लम्बित समस्याओं के समाधान के लिए धरना प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार जैन ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा की धारा 21, 18 व 12, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, समान कार्य के लिए समान वेतन, सरल स्थानांतरण नीति जैसी मांगों को तत्काल पूरा किया जाना चाहिए। संगठन हमेशा शिक्षकों की आवाज बुलंद करता रहेगा। जिला मंत्री अरुण कुमार ने कहा कि एनपीएस में अटके साथियों की समस्याएं, प्रान खातों में अंशदान स्थानांतरण, पदोन्नत साथियों का वेतन निर्धारण और चयन वेतनमान जैसी

Read More »

मुज़फ्फरनगर बनेगा स्मार्ट सिटी – मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की विशेष भेंट

मुजफ्फरनगर सदर विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार में कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल ने आज लखनऊ में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट कर तीन अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुज़फ्फरनगर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने हेतु इंटीग्रेटेड प्लान की मांग मंत्री कपिल देव ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि मुज़फ्फरनगर नगर पालिका क्षेत्र के लिए एक समग्र इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान तैयार कराया जाए, जिससे शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त, सुव्यवस्थित और जनसुविधा केंद्रित बनाया जा सके। मुख्यमंत्री जी ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख

Read More »