Home » उत्तर-प्रदेश » MUZAFFARNAGAR-फर्जीवाडा छिपाने को की गई बड़ी धोखाधड़ी

MUZAFFARNAGAR-फर्जीवाडा छिपाने को की गई बड़ी धोखाधड़ी

मुजफ्फरनगर। फर्जीवाड़ा करने वाले लाख कानून और सजा के बाद भी गलत काम करने से डर नहीं रहे हैं। जयपुर से लड़की भगाकर उससे विवाह रचाने वाले भोकरहेडी निवासी युवक ने अब अपने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र को सही साबित करने के लिए दूसरी बड़ी धोखाधड़ी कर डाली है। आरोप है कि इस युवक ने नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर का ही दूसरा जन्म प्रमाण पत्र बनवा लिया है। जिसमें साल 2002 में युवक का जन्म शहर के भोपा रोड स्थित किसान हॉस्पिटल में दर्शाया गया है, जबकि पालिका के साल 2002 के जन्म रजिस्टर में इसका कोई भी रिकार्ड उपलब्ध नहीं है। पालिका का दावा है कि यह दूसर प्रमाण पत्र भी पूरी तरह से फर्जी है। इसके बाद लड़की के परिजनों ने अब युवक के खिलाफ धोखाधड़ी करने के मामले में कानूनी कार्यवाही कराने की तैयारी कर ली है।

सूत्रों के अनुसार जयपुर का एक परिवार करीब एक साल पहले शुकतीर्थ स्थित शुकदेव आश्रम में श्रीमद भागवत कथा सुनने के लिए धार्मिक यात्रा पर आया था। इस परिवार में एक लड़की भी थी। उस दौरान शुकदेव आश्रम में सेवा कार्य करने वाले भोकरहेडी कस्बे के एक परिवार के युवक की यहां पर कथा श्रवण के लिए आये जयपुर के परिवार की लड़की से बातचीत शुरू हो गई। कई दिनों के प्रवास के दौरान यह लड़की उस लड़के के मोहपाश में बंध गई। इसी दौरान लड़के ने लड़की का फोन नम्बर ले लिया था। परिवार वापस जयपुर लौटा लेकिन लड़का और लड़की की फोन पर बातचीत हा सिलसिला शुरू हो गया और दोनों में प्रेम प्रसंग बन गया। बताया गया कि जून माह के दौरान लड़का जयपुर गया और वहां से अपनी प्रेमिका को भगाकर भोकरहेडी ले आया। लड़की गायब होने पर परिजनों ने जयपुर में ही पुलिस को गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। पुलिस जांच पड़ताल करते हुए पिछले दिनों भोकरहेडी तक जा पहुंची और लड़की को इस परिवार के घर से बरामद कर लिया गया। लड़के ने लड़की और अपने जो दस्तावेज पुलिस को उपलब्ध कराये उनमें दोनों बालिग पाये गये। दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली थी। लड़की के परिजनों ने कागज निकलवाये तो उनमें उनके हाथ लड़के का एक जन्म प्रमाण पत्र भी लगा, जो नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर से 07 अगस्त 2024 को ऑनलाइन जारी किया गया। इसकी जांच कराई गई तो यह फर्जी पाया गया, क्योंकि इसमें लड़के का जन्म भोकरहेडी ही दर्शाया गया, जबकि भोकरहेडी खुद नगर पंचायत है।

लड़की के परिजनों ने इस प्रमाण पत्र की शिकायत करते हुए जांच कराई तो इसके बाद लड़के ने दूसरा जन्म प्रमाण पत्र भी बनवा लिया। पहला फर्जीवाड़ा छिपाने के लिए लड़के ने दूसरी बार और बड़ी धोखाधड़ी कर डाली। पहले प्रमाण पत्र में पंजीकरण तिथि 09 सितम्बर 2024 दर्शायी गई तो दूसरे में 02 सितम्बर 2024 है। दोनों ही प्रमाण पत्रों पर पंजीकरण संख्या इन्द्राज नहीं है। दूसरे प्रमाण पत्र में जन्म स्थान किसान हॉस्पिटल मुजफ्फरनगर है। इसमें माता का नाम प्रवेश और पिता का नाम संदीप शर्मा है। युवक गौरव की पैदाइश इसमें भी 01 जनवरी 2002 दर्शायी गई है। पालिका के जन्म मृत्यु पटल लिपिक राजीव वर्मा का कहना है कि गौरव निवासी भोकरहेडी के नगरपालिका परिषद् के बनवाये गये दोनों ही जन्म प्रमाण पत्र पूरी तरह से फर्जी हैं। पालिका के साला 2002 के जन्म पंजीकरण रजिस्टर में किसान हॉस्पिटल की ओर से कोई भी रिकार्ड दर्ज नहीं है। इसके साथ ही इस दूसरे प्रमाण पत्र जो 09 सितम्बर 2024 को जारी किया गया है, पर जारीकर्ता के जो हस्ताक्षर दर्शाये गये हैं, वो डॉ. आरएस राठी के हैं। जबकि वर्तमान में डॉ. अतुल कुमार के हस्ताक्षर से प्रमाण पत्र जारी हो रहे हैं। डॉ. राठी मार्च 2021 में पालिका से ट्रांसफर होने पर स्वास्थ्य केन्द्र भोपा पर चले गये थे और वहां से भी वो रिटायर्ड हो चुके हैं। ऐसे में गौरव का यह दूसरा जन्म प्रमाण पत्र भी पूरी तरह से फर्जी है। इस पर पंजीकरण संख्या भी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि यह अभी जांच के लिए विभाग के पास नहीं आया है। 

Also Read This

साकेत में बनेगा भव्य मंदिर, भूमि पूजन में उमड़े भक्तजन

श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा भव्य मंदिर निर्माण के लिए किया कार्यक्रम, मंत्री कपिल देव व चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने रखी आधारशिला मुजफ्फरनगर। साकेत कॉलोनी में श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रस्तावित भव्य मंदिर निर्माण की शुरुआत सोमवार को भूमि पूजन के साथ हुई। सैकड़ों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक और धार्मिक अवसर के साक्षी बने। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप ने भूमि पूजन कराया। मंत्री कपिल देव ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह भूमि पूजन न केवल मंदिर निर्माण की आधारशिला माना जा रहा है, बल्कि धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना

Read More »

राम मंदिर गांधी कालोनी में कथा का चतुर्थ दिवस मनाया गया

मुजफ्फरनगर। राम मंदिर, गांधी कालोनी में चल रही कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान और भगवान के अवतारों की महिमा से मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार बढ़ते हैं, पापी और दुराचारी बढ़ते हैं, गौ, संत, माता-पिता का अपमान होता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतरित होकर पापियों का विनाश कर धर्म का परचम लहराते हैं।

Read More »

शिक्षकों की 31 सूत्रीय मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में धरना, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर पर उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर 31 सूत्रीय मांगों तथा जनपद स्तर पर लम्बित समस्याओं के समाधान के लिए धरना प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार जैन ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा की धारा 21, 18 व 12, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, समान कार्य के लिए समान वेतन, सरल स्थानांतरण नीति जैसी मांगों को तत्काल पूरा किया जाना चाहिए। संगठन हमेशा शिक्षकों की आवाज बुलंद करता रहेगा। जिला मंत्री अरुण कुमार ने कहा कि एनपीएस में अटके साथियों की समस्याएं, प्रान खातों में अंशदान स्थानांतरण, पदोन्नत साथियों का वेतन निर्धारण और चयन वेतनमान जैसी

Read More »

मुज़फ्फरनगर बनेगा स्मार्ट सिटी – मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की विशेष भेंट

मुजफ्फरनगर सदर विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार में कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल ने आज लखनऊ में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट कर तीन अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुज़फ्फरनगर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने हेतु इंटीग्रेटेड प्लान की मांग मंत्री कपिल देव ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि मुज़फ्फरनगर नगर पालिका क्षेत्र के लिए एक समग्र इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान तैयार कराया जाए, जिससे शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त, सुव्यवस्थित और जनसुविधा केंद्रित बनाया जा सके। मुख्यमंत्री जी ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख

Read More »