Home » मुज़फ्फरनगर » टोल प्लाजा कान्ट्रैक्टर को कर्मचारी ने लगाया 23 लाख का चूना

टोल प्लाजा कान्ट्रैक्टर को कर्मचारी ने लगाया 23 लाख का चूना

मुजफ्फरनगर। हिमाचल प्रदेश में टोल प्लाजा चलाने वाले शहर के कारोबारी को उसके ही कर्मचारी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर 23.62 लाख रुपये का चूना लगा दिया। कर्मचारी टोल प्लाजा के कान्ट्रैक्टर से धोखाधड़ी करते हुए ये रकम लेकर कार से फरार हो गया है। पीड़ित ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। पीड़ित चक्कर लगाकर थका तो उसने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके बाद एसएसपी के आदेश पर थाने में पुलिस ने कर्मचारी सहित चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है। शहर के मौहल्ला आनन्द विहार सरकूलर रोड निवासी कारोबारी विनोद कुमार मलिक बड़े कान्ट्रैक्टर हैं। वो हिमाचल प्रदेश में अपनी कंपनी वीकेएम के जरिये काला आम्ब क्षेत्र में टोल प्लाजा को कान्ट्रैक्ट पर चला रहे हैं। विनोद मलिक के अनुसार इसी टोल पर नवीन कुमार हुड्डा पुत्र सुरेन्द्र पाल सिंह निवासी गांव भन्हेडा कांधला जनपद शामली कर्मचारी के रूप में कार्यरत रहा। 31 मार्च को टोल प्लाजा का वार्षिक ठेका पूर्ण होने पर विनोद मलिक ने अपने कर्मचारी नवीन हुड्डा को फोन किया। विनोद ने बताया कि उन्होंने उसको टोल बंद होने की जानकारी देते हुए वहां पर हुई टोल शुल्क वसूली का पैसा टोल टैक्स प्रभारी मोहित से प्राप्त कर मुजफ्फरनगर आकर उनको जमा कराने के लिए कहा था, नवीन ने मोहित से पैसे लिए, मुजफ्फरनगर आया और उनको पैसा दिये बगैर ही अपने तीन साथियों को लेकर उनसे धोखाधड़ी करते हुए रकम और कार लेकर फरार हो गया। विनोद मलिक ने इस सम्बंध में सिविल लाइन पुलिस को तहरीर दी, आरोप है कि पुलिस ने कोई भी सुनवाई नहीं की तो विनोद ने एसएसपी अभिषेक सिंह को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 01 अपै्रल को नवीन एक स्विफ्ट कार संख्या यूपी17यू-1620 से मुजफ्फरनगर आया। नवीन ने सरकूलर रोड पर विनोद मलिक से मुलाकात की। विनोद के अनुसार उस समय काम में नवीन और उसके तीन साथी निशान्त पुत्र अशोक निवासी खेड़की बडौत जिला बागपत, अरूण पुत्र कृष्णपाल निवासीा ग्राम शाहपुर बडौली जिला बागपत और राजीव पूर्व प्रधान जीवाना थाना रमाला बागपत भी मौजूद थे। इस मुलाकात के दौरान नवीन से विनोद ने रकम के बारे में पूछा तो उसको बताया गया कि टोल प्रभारी मोहित से उसने 20 लाख 12 हजार 882 रुपये लिये और 1.50 लाख रुपये का माल बेचकर आये हैं। कुल 23 लाख 62 हजार 882 रुपये नवीन ने अपने पास बताये। विनोद का आरोप है कि उसने नवीन को रकम के साथ कोर्ट रोड स्थित पीएनबी शाखा पहुंचने के लिए कहा, क्योंकि वहां रकम जमा करानी थी। विनोद अपनी कार से बैंक पहुंच गये, लेकिन नवीन काफी इंतजार के बाद भी बैंक नहीं पहुंचा। फोन किया तो वो भी बंद मिला। विनोद का आरोप है कि नवीन ने अपनी तीनों साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी करते हुए उनकी रकम हड़प ली और फरार हो गये। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस ने शुक्रवार शाम विनोद की तहरीर के आधार पर नवीन सहित चारों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 406 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया है।

Also Read This

साकेत में बनेगा भव्य मंदिर, भूमि पूजन में उमड़े भक्तजन

श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा भव्य मंदिर निर्माण के लिए किया कार्यक्रम, मंत्री कपिल देव व चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने रखी आधारशिला मुजफ्फरनगर। साकेत कॉलोनी में श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रस्तावित भव्य मंदिर निर्माण की शुरुआत सोमवार को भूमि पूजन के साथ हुई। सैकड़ों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक और धार्मिक अवसर के साक्षी बने। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप ने भूमि पूजन कराया। मंत्री कपिल देव ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह भूमि पूजन न केवल मंदिर निर्माण की आधारशिला माना जा रहा है, बल्कि धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना

Read More »

राम मंदिर गांधी कालोनी में कथा का चतुर्थ दिवस मनाया गया

मुजफ्फरनगर। राम मंदिर, गांधी कालोनी में चल रही कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान और भगवान के अवतारों की महिमा से मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार बढ़ते हैं, पापी और दुराचारी बढ़ते हैं, गौ, संत, माता-पिता का अपमान होता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतरित होकर पापियों का विनाश कर धर्म का परचम लहराते हैं।

Read More »

शिक्षकों की 31 सूत्रीय मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में धरना, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर पर उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर 31 सूत्रीय मांगों तथा जनपद स्तर पर लम्बित समस्याओं के समाधान के लिए धरना प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार जैन ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा की धारा 21, 18 व 12, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, समान कार्य के लिए समान वेतन, सरल स्थानांतरण नीति जैसी मांगों को तत्काल पूरा किया जाना चाहिए। संगठन हमेशा शिक्षकों की आवाज बुलंद करता रहेगा। जिला मंत्री अरुण कुमार ने कहा कि एनपीएस में अटके साथियों की समस्याएं, प्रान खातों में अंशदान स्थानांतरण, पदोन्नत साथियों का वेतन निर्धारण और चयन वेतनमान जैसी

Read More »

मुज़फ्फरनगर बनेगा स्मार्ट सिटी – मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की विशेष भेंट

मुजफ्फरनगर सदर विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार में कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल ने आज लखनऊ में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट कर तीन अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुज़फ्फरनगर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने हेतु इंटीग्रेटेड प्लान की मांग मंत्री कपिल देव ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि मुज़फ्फरनगर नगर पालिका क्षेत्र के लिए एक समग्र इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान तैयार कराया जाए, जिससे शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त, सुव्यवस्थित और जनसुविधा केंद्रित बनाया जा सके। मुख्यमंत्री जी ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख

Read More »