Home » ख़ास खबरें » फसल बीमा योजना में सुधार की आवश्यकताः धर्मेन्द्र मलिक

फसल बीमा योजना में सुधार की आवश्यकताः धर्मेन्द्र मलिक

मुजफ्फरनगर। भारत के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर किसानों के समक्ष उत्पन्न हो रही कुछ प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग की। कृषि मंत्री ने कहा कि यह संवाद की शुरुवात है, आगे इसके परिणाम अच्छे होंगे। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से देश के किसानों की समस्याओं पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और दूसरे किसान नेताओं के साथ भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली में भेंट की है। इस दौरान कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और किसान नेता इस बात पर सहमत थे कि सरकार एवं किसान का संवाद समय समय पर जरूरी है। यह शुरूआत नया अध्याय लिखेगी।

भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भारतीय कृषि की चुनौतियों और संभावनाओं पर गहन चर्चा की और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नीतिगत सुधारों की आवश्यकता पर बल दिया। नीति निर्माण में किसानों की वास्तविक समस्याओं को समझना और उनका समाधान ढूंढना अनिवार्य है। कृषि मंत्री के साथ बातचीत में धर्मेंद्र मलिक ने न्यूनतम समर्थन मूल्य को रिजव प्राइस बनाना, जिन फसलों फल-सब्जी एवं बागवानी के एमएसपी तय नहीं होते, उनके गिरते बाजार से किसान को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए बाजार हस्तक्षेप योजना में सुधार करना, फसल बीमा योजना में सुधार करना एवं लघु-सीमांत किसान का फसल बीमा जीरो प्रीमियम पर होना, पीएम किसान सम्मान निधि को बढ़ाना, प्रामाणिक बीज, पर्याप्त सिंचाई, उत्पादित फसल की सही मार्केटिंग व भंडारण की सुविधा, गुड व खांडसरी उद्योग को उन्नत करने के लिए सब्सिडी देना, जैसे विषय को उठाते हुए समाधान की मांग की। सस्ते कृषि आयात को रोकने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने पर भी सहमति बनी।


कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए एवं किसानों की उपज को एमएसपी पर खरीदकर उन्हें लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए प्रतिब( है। कृषि मंत्री ने यह भी कहा कि उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार किया जाएगा। यह बैठक सरकार और किसान समुदाय के बीच खुले संवाद की शुरूआत है, जिसका उद्देश्य किसानों की चुनौतियों का समाधान ढूंढना और उन्हें एक विकासशील कृषि ढांचे में प्रफुल्लित करने के लिए सक्षम बनाना है। इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से भाकियू ;अद्ध के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी, पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान,  सिफ़ा के चेयरमैन रघुनाथ दादा पाटिल, भाकियू ;अद्ध उतराखंड के अध्यक्ष सल्विंदर सिंह कलसी, अमन सिंह, राजेंद्र सिंह कंबोज, श्रीमती दलजीत कौर रंधावा भाकियू पंजाब, सेवा सिंह आर्य भाकियू हरियाणा, युवा किसान नेता विनीत बालियान और अन्य किसान प्रतिनिधि शामिल रहे। 

Also Read This

साकेत में बनेगा भव्य मंदिर, भूमि पूजन में उमड़े भक्तजन

श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा भव्य मंदिर निर्माण के लिए किया कार्यक्रम, मंत्री कपिल देव व चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने रखी आधारशिला मुजफ्फरनगर। साकेत कॉलोनी में श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रस्तावित भव्य मंदिर निर्माण की शुरुआत सोमवार को भूमि पूजन के साथ हुई। सैकड़ों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक और धार्मिक अवसर के साक्षी बने। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप ने भूमि पूजन कराया। मंत्री कपिल देव ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह भूमि पूजन न केवल मंदिर निर्माण की आधारशिला माना जा रहा है, बल्कि धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना

Read More »

राम मंदिर गांधी कालोनी में कथा का चतुर्थ दिवस मनाया गया

मुजफ्फरनगर। राम मंदिर, गांधी कालोनी में चल रही कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान और भगवान के अवतारों की महिमा से मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार बढ़ते हैं, पापी और दुराचारी बढ़ते हैं, गौ, संत, माता-पिता का अपमान होता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतरित होकर पापियों का विनाश कर धर्म का परचम लहराते हैं।

Read More »

शिक्षकों की 31 सूत्रीय मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में धरना, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर पर उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर 31 सूत्रीय मांगों तथा जनपद स्तर पर लम्बित समस्याओं के समाधान के लिए धरना प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार जैन ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा की धारा 21, 18 व 12, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, समान कार्य के लिए समान वेतन, सरल स्थानांतरण नीति जैसी मांगों को तत्काल पूरा किया जाना चाहिए। संगठन हमेशा शिक्षकों की आवाज बुलंद करता रहेगा। जिला मंत्री अरुण कुमार ने कहा कि एनपीएस में अटके साथियों की समस्याएं, प्रान खातों में अंशदान स्थानांतरण, पदोन्नत साथियों का वेतन निर्धारण और चयन वेतनमान जैसी

Read More »

मुज़फ्फरनगर बनेगा स्मार्ट सिटी – मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की विशेष भेंट

मुजफ्फरनगर सदर विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार में कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल ने आज लखनऊ में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट कर तीन अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुज़फ्फरनगर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने हेतु इंटीग्रेटेड प्लान की मांग मंत्री कपिल देव ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि मुज़फ्फरनगर नगर पालिका क्षेत्र के लिए एक समग्र इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान तैयार कराया जाए, जिससे शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त, सुव्यवस्थित और जनसुविधा केंद्रित बनाया जा सके। मुख्यमंत्री जी ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख

Read More »