Home » ख़ास खबरें » बोले बालियान-मेरी हार से बढ़ा थानों में भ्रष्टाचार और तहसील में लूट

बोले बालियान-मेरी हार से बढ़ा थानों में भ्रष्टाचार और तहसील में लूट

मुजफ्फरनगर। भाजपा के टिकट के सहारे मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से लगातार दो बार ऐतिहासिक जीत का रिकॉर्ड बनाने वाले पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने एक बार फिर से प्रशासनिक और विभागीय स्तर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए अपनी ही सरकार में थानों और तहसीलों की कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में लाने का काम किया है। उन्होंने भाजपा के कार्यक्रम में सार्वजनिक मंच से दावा किया कि उनकी हार के बाद से तहसीलों और थानों में भ्रष्टाचार बढ़ गया, कानून व्यवस्था ठप हो गई, सड़कों के निर्माण को लेकर आपसी झगड़े बढ़ गये और विकास की रफ्तार रूक जाने से जनता में त्राहिमाम है और आज अपनी गलती पर लोग रो रहे हैं, लेकिन इससे अब कोई लाभ नहीं होने वाला।

थाने में पहुंचकर हंगामा करते हुए लगाये थे भ्रष्टाचार के आरोप

वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान कई बार सार्वजनिक रूप से सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा चुके हैं, यहां तक कि उन्होंने पिछले दिनों अपनी ही सरकार में जिले के एक थाने में पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए खुलेआम थानों में भ्रष्टाचार पनपने के आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। इसके बाद भी वो यदा-कदा लोगों के बीच इसके लिए बेबाक अंदाज में अपनी बात रखते हुए नजर आते हैं। अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो और वायरल हुआ है, इसमें भी वो थानों और तहसीलों में भ्रष्टाचार बढ़ने के आरोप सार्वजनिक मंच से लगाते हुए नजर आ रहे हैं।


दरअसल, भाजपा के द्वारा रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष में होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान चलाया हुआ है। इसके लिए भाजपा संगठन के द्वारा लोगों को रानी के कार्यों के प्रति संदेश देने के लिए गोष्ठियां और कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए महिलाओं का सम्मान किया जा रहा है। बताया गया कि इसी क्रम में भाजपा संगठन के द्वारा चरथावल ब्लॉक परिसर में बीते दिन अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान उपस्थित रहे। यहां पर महिलाओं को उनके सराहनीय योगदान और कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

आज दुख होता है-सड़कों के निर्माण को लेकर लोगों में लड़ाई-झगड़े हो रहे

इसी मंच से पूर्व मंत्री बालियान ने अपने चुनाव को लेकर एक बार फिर से दर्द को जनता के बीच रखा। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा के प्रति जनता में विश्वास बढ़ा, इसी विश्वास के सहारे जनता ने उनको जिताया और उनके कार्यकाल में जनपद में कानून व्यवस्था बेहतर हुई, सड़कों का निर्माण कराने के साथ ही ऐतिहासिक विकास कार्य कराये गये। आज उनको यह देखकर दुख होता है कि उनके द्वारा बनवाई गई सड़कों के निर्माण को लेकर लोगों में लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं। सड़क की चौड़ाई कम और ज्यादा करने को लेकर झगड़ा बड़ा तो विकास ठप हो गया। वे लोग भी लड़ रहे हैं, जिन्हें ये भी नहीं पता कि सड़क बनवाई किसने, समाधान कराने कोई आगे नहीं आ रहा है। उन्होंने जिले के विकास की चिंता में हर दिन बिताया, सड़कें बनवाई, कानून व्यवस्था बेहतर हुई, बिजली के लिए बड़े काम हुए और लगातार विकास चल रहा था, हम जीत दर्ज करते तो कई बड़े काम होने वाले थे। महिलाएं रात दिन बेखौफ होकर कहीं भी आ सकती थी। ऐसा माहौल लाने के लिए मैंने बहुत मेहनत की।

मातृशक्ति का पूरा वोट मुझे मिला, पुरुष जातिवाद में बंट गये, आज विकास ठप

पूर्व मंत्री ने कहा कि अपने चुनाव में इसी काम को लेकर जनता के बीच गया, लेकिन किसी ने काम नहीं देखा, सभी जातिवादी मानसिकता से घिर गये। चुनाव में जातिवाद में बंट गये, अपनी बिरादरी के प्रत्याशी को जिताने में जुट गये। उनको जातिवाद में बांटने वाले गायब हो गये हैं। कहा कि जातिवाद के इस जहर से महिला अछूती रहीं, वो किसी के बहकावे में नहीं आई, मातृशक्ति का पूरा वोट मुझे मिला। उनकी हार के एक साल में ही जनता रोने लगी है, विकास ठहरा दिखाई दे रहा है। कानून व्यवस्था ठप हो गई, महिलाओं में दहशत है, भ्रष्टाचार बढ़ गया है। कोई काम जनता का नहीं हो रहा है, उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। कहा कि उनकी हार के बाद लोग आज रो रहे हैं, थानों में काम के ज्यादा पैसे लग रहे हैं, तहसील में ज्यादा लूट होने लगी हैं। अब ऐसे रोने से कोई लाभ नहीं है, क्योंकि जब वक्त आया था तो वोट देने के लिए सोचा नहीं गया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बार एक बार फिर से राजनीतिक चर्चाओं का दौर बन गया है। इस मंच पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान के साथ चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य विपिन त्यागी, भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान संगटन अशोक पुंडीर के अलावा भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ताओं के साथ सैंकड़ों ग्रामीण भी मौजूद रहे। 

Also Read This

साकेत में बनेगा भव्य मंदिर, भूमि पूजन में उमड़े भक्तजन

श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा भव्य मंदिर निर्माण के लिए किया कार्यक्रम, मंत्री कपिल देव व चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने रखी आधारशिला मुजफ्फरनगर। साकेत कॉलोनी में श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रस्तावित भव्य मंदिर निर्माण की शुरुआत सोमवार को भूमि पूजन के साथ हुई। सैकड़ों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक और धार्मिक अवसर के साक्षी बने। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप ने भूमि पूजन कराया। मंत्री कपिल देव ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह भूमि पूजन न केवल मंदिर निर्माण की आधारशिला माना जा रहा है, बल्कि धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना

Read More »

राम मंदिर गांधी कालोनी में कथा का चतुर्थ दिवस मनाया गया

मुजफ्फरनगर। राम मंदिर, गांधी कालोनी में चल रही कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान और भगवान के अवतारों की महिमा से मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार बढ़ते हैं, पापी और दुराचारी बढ़ते हैं, गौ, संत, माता-पिता का अपमान होता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतरित होकर पापियों का विनाश कर धर्म का परचम लहराते हैं।

Read More »

शिक्षकों की 31 सूत्रीय मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में धरना, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर पर उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर 31 सूत्रीय मांगों तथा जनपद स्तर पर लम्बित समस्याओं के समाधान के लिए धरना प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार जैन ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा की धारा 21, 18 व 12, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, समान कार्य के लिए समान वेतन, सरल स्थानांतरण नीति जैसी मांगों को तत्काल पूरा किया जाना चाहिए। संगठन हमेशा शिक्षकों की आवाज बुलंद करता रहेगा। जिला मंत्री अरुण कुमार ने कहा कि एनपीएस में अटके साथियों की समस्याएं, प्रान खातों में अंशदान स्थानांतरण, पदोन्नत साथियों का वेतन निर्धारण और चयन वेतनमान जैसी

Read More »

मुज़फ्फरनगर बनेगा स्मार्ट सिटी – मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की विशेष भेंट

मुजफ्फरनगर सदर विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार में कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल ने आज लखनऊ में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट कर तीन अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुज़फ्फरनगर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने हेतु इंटीग्रेटेड प्लान की मांग मंत्री कपिल देव ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि मुज़फ्फरनगर नगर पालिका क्षेत्र के लिए एक समग्र इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान तैयार कराया जाए, जिससे शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त, सुव्यवस्थित और जनसुविधा केंद्रित बनाया जा सके। मुख्यमंत्री जी ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख

Read More »