Home » देवबंद » देवबंद में होगा जैनाचार्य अरुण सागर जी महाराज का 37वां वर्षायोग

देवबंद में होगा जैनाचार्य अरुण सागर जी महाराज का 37वां वर्षायोग

देवबंद। देवबंद जैन समाज के लिए यह वर्ष अत्यंत पुण्यदायी और ऐतिहासिक सिद्ध होने जा रहा है। परम पूज्य पुष्पगिरी तीर्थ प्रणेता गणाचार्य श्री 108 पुष्पदंत सागर जी महाराज के परम शिष्य एवं आराध्य धाम फरीदाबाद के प्रणेता, आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज का 37वां पुष्प वर्षायोग 2025 इस वर्ष देवबंद नगरी में आयोजित किया जाएगा।

यह अवसर देवबंद धर्मनगरी के इतिहास में केवल दुर्लभ ही नहीं, अपितु अत्यंत गौरवपूर्ण भी है, क्योंकि यह दूसरा अवसर है जब आचार्य श्री का पावन वर्षायोग देवबंद को प्राप्त हो रहा है। समाजजन इसे पुण्य का प्रतिफल और वर्षों के पुरुषार्थ का परिणाम मान रहे हैं। आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज 6 जुलाई 2025 को आराध्य धाम, फरीदाबाद से विहार करते हुए दिल्ली, गाजियाबाद, मोदीनगर, मेरठ, खतौली और मुजफ्फरनगर होते हुए देवबंद नगर की सीमा में प्रवेश करेंगे। इसी दिन वे मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर देवबंद से लगभग 3 किलोमीटर दूर स्थित सिल्वर पैराडाइज फार्म हाउस पर विश्राम हेतु विराजमान होंगे। 7 जुलाई 2025 को, आचार्य श्री वहां से विहार कर देवबंद स्थित श्री दिगंबर जैन पार्श्वनाथ मंदिर (सरागवाड़ा अतिथि भवन) में मंगल प्रवेश करेंगे। देवबंद जैन समाज के श्रद्धालुजन इस अवसर को ऐतिहासिक मानते हुए भव्य स्वागत की तैयारी में जुटे हुए हैं।

आचार्य श्री के चातुर्मास को लेकर रविवार, 13 जुलाई 2025 को एक भव्य मंगल कलश स्थापना समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह समारोह तेज पैलेस, रणखंडी रोड, देवबंद में आयोजित होगा। इस आयोजन को भव्य और गरिमामयी रूप देने के लिए समिति द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। इस पुण्य विहार और आयोजन को साकार रूप देने में आराध्य धाम युवा मंडल फरीदाबाद, युवा मंडल मेरठ, जैन युवा संगठन मुजफ्फरनगर और देवबंद जैन समाज का विशेष सहयोग रहा है। समस्त सकल जैन समाज देवबंद की ओर से इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह और आस्था का वातावरण है।

Also Read This

साकेत में बनेगा भव्य मंदिर, भूमि पूजन में उमड़े भक्तजन

श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा भव्य मंदिर निर्माण के लिए किया कार्यक्रम, मंत्री कपिल देव व चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने रखी आधारशिला मुजफ्फरनगर। साकेत कॉलोनी में श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रस्तावित भव्य मंदिर निर्माण की शुरुआत सोमवार को भूमि पूजन के साथ हुई। सैकड़ों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक और धार्मिक अवसर के साक्षी बने। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप ने भूमि पूजन कराया। मंत्री कपिल देव ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह भूमि पूजन न केवल मंदिर निर्माण की आधारशिला माना जा रहा है, बल्कि धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना

Read More »

राम मंदिर गांधी कालोनी में कथा का चतुर्थ दिवस मनाया गया

मुजफ्फरनगर। राम मंदिर, गांधी कालोनी में चल रही कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान और भगवान के अवतारों की महिमा से मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार बढ़ते हैं, पापी और दुराचारी बढ़ते हैं, गौ, संत, माता-पिता का अपमान होता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतरित होकर पापियों का विनाश कर धर्म का परचम लहराते हैं।

Read More »

शिक्षकों की 31 सूत्रीय मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में धरना, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर पर उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर 31 सूत्रीय मांगों तथा जनपद स्तर पर लम्बित समस्याओं के समाधान के लिए धरना प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार जैन ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा की धारा 21, 18 व 12, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, समान कार्य के लिए समान वेतन, सरल स्थानांतरण नीति जैसी मांगों को तत्काल पूरा किया जाना चाहिए। संगठन हमेशा शिक्षकों की आवाज बुलंद करता रहेगा। जिला मंत्री अरुण कुमार ने कहा कि एनपीएस में अटके साथियों की समस्याएं, प्रान खातों में अंशदान स्थानांतरण, पदोन्नत साथियों का वेतन निर्धारण और चयन वेतनमान जैसी

Read More »

मुज़फ्फरनगर बनेगा स्मार्ट सिटी – मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की विशेष भेंट

मुजफ्फरनगर सदर विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार में कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल ने आज लखनऊ में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट कर तीन अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुज़फ्फरनगर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने हेतु इंटीग्रेटेड प्लान की मांग मंत्री कपिल देव ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि मुज़फ्फरनगर नगर पालिका क्षेत्र के लिए एक समग्र इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान तैयार कराया जाए, जिससे शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त, सुव्यवस्थित और जनसुविधा केंद्रित बनाया जा सके। मुख्यमंत्री जी ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख

Read More »