Home » मुज़फ्फरनगर » व्यापार करने में आ रही कठिनाइयों से व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को कराया अवगत

व्यापार करने में आ रही कठिनाइयों से व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को कराया अवगत

खतौली। प्रदेश की बेहतर हुई कानून व्यवस्था से प्रदेश का व्यापारी सुरक्षित व भय मुक्त होकर व्यापार तो कर रहा है, लेकिन व्यापार करने में कुछ कठिनाईयो का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल खतौली के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अवगत कराया। 

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल खतौली के नगराध्यक्ष राजेश ने बताया कि आज व्यापारी आर्थिक मंदी से जूझ रहा है। बेलगाम अफसरशाही भी व्यापारी के सम्मान के साथ खिलवाड कर रही है। पॉलिथीन बन्दी के नाम पर व्यापारी का मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न किया जा रहा है, जबकि पॉलिथीन बंद का हम समर्थन करते हैं। समस्या के स्थाई समाधान के लिए पॉलिथीन का उत्पादन ही पूर्णतया बंद किया जाना चाहिए। देश व प्रदेश में लागू जी एस टी कर प्रणाली में काफी विसंगतिया है। आवश्यक खाद्य पदार्थ जैसे दाल, चावल, सूजी, मैदा बेसन को जी एस टी मुक्त करना चाहिए। सभी मसालों पर एक समान कर होना चाहिए। सर्वे के नाम पर जी एस टी अधिकारियों द्वारा व्यापारी पर मानसिक व आर्थिक दबाव बनाया जाता है व भारी राशि जुर्माने के रूप में लगा दिया जाता है।

प्रदेश में कृषि उत्पादन मंडी शुल्क लागू है, जबकि एक देश एक टैक्स की नीति में देश के अधिकांश प्रदेशो में मंडी शुल्क लागू नही है। कोरोना काल में उत्तर प्रदेश में भी मंडी शुल्क समाप्त कर दिया गया था। इसको तुरन्त समाप्त किया जाना चाहिए। बाट माप तौल विभाग में दुकान पर अगर प्रमाणित प्रदर्शित न होने के कारण विभाग द्वारा भारी जुर्माना लगा दिया जाता है। व्यापारी को प्रमाण पत्र दिखाने के लिए समय दिया जाना चाहिए। व्यापारी को विभाग के नियमों से अवगत कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए।

व्यापार मंडल मिलावट रहित सामान बेचने के लिए वचनबध है। खाद्य विभाग के अधिकारी बाजार में जब चेकिंग के लिए आते है, मगर जहाँ उत्पादन होता है उन ठिकानों पर नही जाते, जबकि मिलावट उत्पादन कर्ता ही समाप्त कर सकता है।

व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से उक्त समस्याओं का निराकरण किए जाने की मांग की है। मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजने वालों में राजेश जैन, भावेश गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, मुकेश तायल, अरविंद वर्मा, मदन छाबड़ा शाहिद अन्य सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहें।

Also Read This

साकेत में बनेगा भव्य मंदिर, भूमि पूजन में उमड़े भक्तजन

श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा भव्य मंदिर निर्माण के लिए किया कार्यक्रम, मंत्री कपिल देव व चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने रखी आधारशिला मुजफ्फरनगर। साकेत कॉलोनी में श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रस्तावित भव्य मंदिर निर्माण की शुरुआत सोमवार को भूमि पूजन के साथ हुई। सैकड़ों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक और धार्मिक अवसर के साक्षी बने। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप ने भूमि पूजन कराया। मंत्री कपिल देव ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह भूमि पूजन न केवल मंदिर निर्माण की आधारशिला माना जा रहा है, बल्कि धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना

Read More »

राम मंदिर गांधी कालोनी में कथा का चतुर्थ दिवस मनाया गया

मुजफ्फरनगर। राम मंदिर, गांधी कालोनी में चल रही कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान और भगवान के अवतारों की महिमा से मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार बढ़ते हैं, पापी और दुराचारी बढ़ते हैं, गौ, संत, माता-पिता का अपमान होता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतरित होकर पापियों का विनाश कर धर्म का परचम लहराते हैं।

Read More »

शिक्षकों की 31 सूत्रीय मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में धरना, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर पर उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर 31 सूत्रीय मांगों तथा जनपद स्तर पर लम्बित समस्याओं के समाधान के लिए धरना प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार जैन ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा की धारा 21, 18 व 12, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, समान कार्य के लिए समान वेतन, सरल स्थानांतरण नीति जैसी मांगों को तत्काल पूरा किया जाना चाहिए। संगठन हमेशा शिक्षकों की आवाज बुलंद करता रहेगा। जिला मंत्री अरुण कुमार ने कहा कि एनपीएस में अटके साथियों की समस्याएं, प्रान खातों में अंशदान स्थानांतरण, पदोन्नत साथियों का वेतन निर्धारण और चयन वेतनमान जैसी

Read More »

मुज़फ्फरनगर बनेगा स्मार्ट सिटी – मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की विशेष भेंट

मुजफ्फरनगर सदर विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार में कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल ने आज लखनऊ में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट कर तीन अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुज़फ्फरनगर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने हेतु इंटीग्रेटेड प्लान की मांग मंत्री कपिल देव ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि मुज़फ्फरनगर नगर पालिका क्षेत्र के लिए एक समग्र इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान तैयार कराया जाए, जिससे शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त, सुव्यवस्थित और जनसुविधा केंद्रित बनाया जा सके। मुख्यमंत्री जी ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख

Read More »