Home » देश » Paris Olympics-विनेश फोगाट के साथ छल पर भड़के राकेश टिकैत

Paris Olympics-विनेश फोगाट के साथ छल पर भड़के राकेश टिकैत

मुजफ्फरनगर। भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलम्पिक के फाइनल में स्थान पाकर इतिहास रच दिया। पूरा देश इसकी खुशी ठीक ढंग से मना भी नहीं पाया कि विनेश की इस उपलब्धि को ओलम्पिक कमेटी के एक निर्णय ने धूमिल कर दिया और जश्न मनाने में जुटे भारतीय खेल प्रेमियों की आंखों से आंसू निकल पड़े। पूरा देश अचानक हुए इस घटनाक्रम से स्तब्ध रह गया और विनेश फोगाट को एक राजनीतिक साजिश का केन्द्र बिन्दु बनाकर पेश किया जाने लगा। सोशल मीडिया पर इस पर पूरी बहस छिड़ गयी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर भी इशारा खूब हो रहा है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि खेल के अखाड़े में जीत रही बेटी को साजिश के अखाड़े में पराजित करा दिया गया।


विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल मुकाबले में वर्ल्ड चैम्पियन को पराजित करते हुए फाइनल में जगह हासिल कर ली थी। किसी ओलंपिक में कुश्ती मुकाबले में फाइनल में पहुंचने वाली विनेश पहली महिला रेसलर बनने का रिकार्ड बना चुकी थी। देश को विनेश के प्रदर्शन से ओलंपिक में पहले गोल्ड की उम्मीद जगी थी। 140 करोड़ लोग विनेश के इस असाधारण प्रदर्शन का जश्न मना ही रहे थे कि इसी बीच पेरिस ओलंपिक से अचानक ही एक खबर आती है कि 50 किलोग्राम भार वर्ग में विनेश ओवरवेट पाई गयी और निर्धारित भार से सौ ग्राम वजन ज्यादा पाये जाने पर विनेश को फाइनल से बाहर करते हुए ओलंपिक के लिए आयोग्य घोषित कर दिया गया। इसके बाद फिर से देश में एक बहस शुरू हो गई।

विनेश फोगाट को अचानक अयोग्य करार देने के मामले में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बयान जारी किया है। अखिलेश यादव ने अपनी टिप्पणी में कहा कि विनेश फोगाट के फ़ाइनल में न खेल पाने की चर्चा के तकनीकी कारणों की गहरी जाँच-पड़ताल हो और सुनिश्चित किया जाए कि सच्चाई क्या है और इसके पीछे की असली वजह क्या है। इसी के साथ भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने भी कड़ा आक्रोश जाहिर किया है। उन्होंने इस प्रकरण में निःशब्द का प्रयोग करते हुए अपनी टिप्पणी में कहा कि यह एक बेहद दुखद खबर है कि देश की बेटी को कोई अखाड़े के मैदान में नहीं हरा पाया, लेकिन साजिश के अखाड़े में हरा दिया गया है। देश का एक मेडल आज राजनीति का शिकार हो गया। यह देश इस दिन को कभी नहीं भूल सकता। हम हर संघर्ष से इस साजिश और राजनीति का जवाब देंगे। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि विनेश को फाइनल से अयोग्य कराने में एक साजिश हुई है। किसी ने किसी दबाव ने काम किया है। विनेश पूरी तरह से फाइनल की हकदार थी। यह फैसला राजनीतिक से प्रेरित है और देश के भविष्य के लिए यह ठीक नहीं है। खिलाड़ियों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। सेमिफाइनल से पहले वेट किया गया होगा, तब अयोग्य करना था। देश के लिए यह फैसला दुर्भाक्यपूर्ण है। 

Also Read This

साकेत में बनेगा भव्य मंदिर, भूमि पूजन में उमड़े भक्तजन

श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा भव्य मंदिर निर्माण के लिए किया कार्यक्रम, मंत्री कपिल देव व चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने रखी आधारशिला मुजफ्फरनगर। साकेत कॉलोनी में श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रस्तावित भव्य मंदिर निर्माण की शुरुआत सोमवार को भूमि पूजन के साथ हुई। सैकड़ों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक और धार्मिक अवसर के साक्षी बने। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप ने भूमि पूजन कराया। मंत्री कपिल देव ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह भूमि पूजन न केवल मंदिर निर्माण की आधारशिला माना जा रहा है, बल्कि धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना

Read More »

राम मंदिर गांधी कालोनी में कथा का चतुर्थ दिवस मनाया गया

मुजफ्फरनगर। राम मंदिर, गांधी कालोनी में चल रही कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान और भगवान के अवतारों की महिमा से मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार बढ़ते हैं, पापी और दुराचारी बढ़ते हैं, गौ, संत, माता-पिता का अपमान होता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतरित होकर पापियों का विनाश कर धर्म का परचम लहराते हैं।

Read More »

शिक्षकों की 31 सूत्रीय मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में धरना, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर पर उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर 31 सूत्रीय मांगों तथा जनपद स्तर पर लम्बित समस्याओं के समाधान के लिए धरना प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार जैन ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा की धारा 21, 18 व 12, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, समान कार्य के लिए समान वेतन, सरल स्थानांतरण नीति जैसी मांगों को तत्काल पूरा किया जाना चाहिए। संगठन हमेशा शिक्षकों की आवाज बुलंद करता रहेगा। जिला मंत्री अरुण कुमार ने कहा कि एनपीएस में अटके साथियों की समस्याएं, प्रान खातों में अंशदान स्थानांतरण, पदोन्नत साथियों का वेतन निर्धारण और चयन वेतनमान जैसी

Read More »

मुज़फ्फरनगर बनेगा स्मार्ट सिटी – मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की विशेष भेंट

मुजफ्फरनगर सदर विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार में कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल ने आज लखनऊ में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट कर तीन अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुज़फ्फरनगर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने हेतु इंटीग्रेटेड प्लान की मांग मंत्री कपिल देव ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि मुज़फ्फरनगर नगर पालिका क्षेत्र के लिए एक समग्र इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान तैयार कराया जाए, जिससे शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त, सुव्यवस्थित और जनसुविधा केंद्रित बनाया जा सके। मुख्यमंत्री जी ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख

Read More »