Home » उत्तर-प्रदेश » भाकियू ने भंग की खतौली की सभी इकाई, कई जिला स्तरीय पदाधिकारी भी नपे

भाकियू ने भंग की खतौली की सभी इकाई, कई जिला स्तरीय पदाधिकारी भी नपे

मुजफ्फरनगर। संगठनात्मक रूप से बड़ी टूट का सामना करने के साथ ही कई मामलों में अपने कार्यकर्ताओं के कारण विवाद में फंसने के बाद अब भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत ने संगठनात्मक रूप से यूनियन की पूरी ओवरहालिंग शुरू कर दी है। एक सितम्बर से संगठन की मण्डलीय समीक्षा का दौर शुरू होने के साथ ही कई पदाधिकारियों को जहां नये दायित्व के इनामों से नवाजा जा रहा है तो कई पदाधिकारियों पर गाज भी गिर रही है। संगठन की ओवरहालिंग के इसी दौर में अब यूनियन के मुखिया के आदेश के बाद जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने खतौली क्षेत्र की सभी मौजूदा कार्यकारिणी को भंग करते हुए इस क्षेत्र से संगठन में जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भी फिलहाल पैदल कर दिया है। इसके साथ ही संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के कारण एक जिला उपाध्यक्ष को पदमुक्त कर दिया गया है। खतौली क्षेत्र के संगठन पर हुई कार्यवाही से कई जिला स्तरीय पदाधिकारी भी पैदल हो गये हैं।

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि संगठन में बदलाव समय की आवश्यकता है। इसी क्रम में शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर खतौली क्षेत्र में सक्रिय सभी कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। बताया कि खतौली ब्लॉक के अंतर्गत कार्यरत ब्लॉक कार्यकारिणी, तहसील कार्यकारिणी, नगर कार्यकारिणी के साथ ही युवा कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई है। खतौली ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिये गये हैं। जिला कार्यकारिणी में खतौली ब्लॉक क्षेत्र से जिला उपाध्यक्ष प्रमोद अहलावत, दीपक कैलाशनगर और प्रवेन्द्र ढाका, जिला महासचिव रोशन पंडित और जिला सचिव प्रभात सैनी शामिल थे, जो अब पदमुक्त कर दिये गये हैं। इसके साथ ही खतौली क्षेत्र से अलग क्षेत्र से संगठन में कार्य कर रहे जिला उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह को भी तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया गया है। अमरजीत के खिलाफ मिल रही शिकायतों पर शीर्ष नेतृत्व द्वारा संज्ञान लिये जाने के बाद यह कार्यवाही की गयी है। उन पर संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। उन्होंने कहा कि खतौली क्षेत्र की सभी कार्यकारिणी को जल्द ही कुछ बदलाव के साथ सक्रिय किया जायेगा।

जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि संगठनात्मक रूप से शीर्ष नेतृत्व ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिये हैं। इसमें संगठन की छवि सुधार पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। संगठन में रहकर गलत गतिविधियों में शामिल रहने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों या संगठनात्मक रूप से निष्क्रिय रहने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। इस समय यूनियन में बदलाव का दौर चल रहा है। इसके लिए मण्डलीय समीक्षा कराई जा रही है। योगेश शर्मा ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन में केन्द्रीय कार्यालय द्वारा गत तीन अगस्त को पत्र जारी करते हुए सभी जिला कमेटियों को सूचित कर दिया गया था कि आगामी दिनों में संगठन को मजबूत बनाने के लिए मण्डलीय समीक्षा का कार्यक्रम तय है। इसमें सभी मण्डल अध्यक्षों को मण्डलवार समीक्षा बैठक आयोजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसमें सभी मण्डलों की प्रगति रिपोर्ट मांगी गई थी। इसमें कहा गया था कि सभी मण्डल अध्यक्ष अपने सम्बंधित जिलों के जिलाध्यक्षों से ग्राम अध्यक्षों की सूची व प्रगति रिपोर्ट साथ लाने का काम करायेंगे। एक सितम्बर से यह मण्डलीय समीक्षा सहारनपुर मण्डल के सहारनपुर जनपद से शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर जनपद की समीक्षा बैठक का आयोजन 17 सितम्बर को सिसौली में प्रस्तावित मासिक पंचायत के बाद किया जायेगा। इस पंचायत में मशहूर रेसलर और कांग्रेस नेत्री विनेश फोगाट को यूनियन मंच से सम्मानित किया जायेगा।

सहारनपुर जिलाध्यक्ष को नोटिस, शामली की समीक्षा 11 को

मुजफ्फरनगर। भाकियू शीर्ष नेतृत्व संगठनात्मक समीक्षा को लेकर बेहद गंभीर है। इसमें लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों पर कार्यवाही की जा रही है। ऐसे में सहारनपुर जिलाध्यक्ष को नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है। वहीं जनपद शामली की समीक्षा 11 सितम्बर को तय की गई है। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज बालियान ने बताया कि जनपद सहारनपुर की समीक्षा बैठक दो सितम्बर को देवबंद ब्लॉक के मानकी मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई है, जिसमें उनके साथ प्रदेश महासचिव जहीर फारूकी और मंडल अध्यक्ष नवीन राठी भी मौजूद थे।


समीक्षक कमेटी ने अपनी समीक्षा रिपोर्ट केन्द्रीय कार्यालय को उपलब्ध करा दी, जिसके आधार पर जनपद सहारनपुर के जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी तथा युवा जिलाध्यक्ष नदीम अंसारी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनसे जवाब तलब किया गया है कि जनपद सहारनपुर की समीक्षा बैठक पूर्व निर्धारित थी फिर भी जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी अपनी कार्यकारिणी लिखित में क्यों नही दे पाये तथा युवा जिलाध्यक्ष की कार्यकारिणी कोरम के अनुसार पूरी क्यों नहीं थी। नीचे के भी कई पदाधिकारियों की कार्यकारिणी कोरम के अनुसार पूरी नहीं थी, अधूरी थी। दोनों जिलाध्यक्ष एक सप्ताह के अंदर इसका स्पष्टीकरण कार्यालय को देंगे अन्यथा उनके खिलाफ संगठनात्मक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी मण्डलों में आयोजित होने वाली समीक्षा बैठकों के दूसरे चरण की दूसरी समीक्षा बैठक सहारनपुर मण्डल के शामली जनपद में 11 सितम्बर को आहूत की जाएगी, जिसके लिए समीक्षक कमेटी में मंडल अध्यक्ष नवीन राठी, प्रदेश महासचिव धीरज लाटियान और प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिम ठा. सतेन्द्र पुण्डीर को नामित किया गया है।

चेयरमैन जहीर फारूकी बने गढ़वाल मण्डल के प्रभारी

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन में प्रदेश महासचिव व राष्ट्रीय सलाहकार जैसे महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे पुरकाजी नगर पंचायत के चेयरमैन जहीर फारूकी एडवोकेट को यूनियन अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत ने एक और बड़ी जिम्मेदारी दी है।


राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत ने बताया कि संगठन में प्रदेश महासचिव के साथ ही राष्ट्रीय सलाहकार के दायित्व को बखूबी अंजाम दे रहे जहीर फारूकी पुत्र बशीर अहमद निवासी पुरकाजी को संगठनात्मक रूप से एक और बड़ा दायित्व सौंपा गया है। जहीर फारूकी को प्रभारी, गढ़वाल मण्डल के पद पर मनोनीत कर मण्डल में संगठनात्मक समीक्षा के साथ ही संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जहीर से अपेक्षा करते हुए कहा कि संगठन को अपेक्षा है कि जहीर फारूकी संगठन व स्व. चौ. टिकैत की नीतियों एवं कार्यक्रम आदि का प्रचार-प्रसार करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करते रहेंगे। जहीर फारूकी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वो उस पर निष्पक्षता के साथ खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। 

Also Read This

साकेत में बनेगा भव्य मंदिर, भूमि पूजन में उमड़े भक्तजन

श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा भव्य मंदिर निर्माण के लिए किया कार्यक्रम, मंत्री कपिल देव व चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने रखी आधारशिला मुजफ्फरनगर। साकेत कॉलोनी में श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रस्तावित भव्य मंदिर निर्माण की शुरुआत सोमवार को भूमि पूजन के साथ हुई। सैकड़ों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक और धार्मिक अवसर के साक्षी बने। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप ने भूमि पूजन कराया। मंत्री कपिल देव ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह भूमि पूजन न केवल मंदिर निर्माण की आधारशिला माना जा रहा है, बल्कि धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना

Read More »

राम मंदिर गांधी कालोनी में कथा का चतुर्थ दिवस मनाया गया

मुजफ्फरनगर। राम मंदिर, गांधी कालोनी में चल रही कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान और भगवान के अवतारों की महिमा से मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार बढ़ते हैं, पापी और दुराचारी बढ़ते हैं, गौ, संत, माता-पिता का अपमान होता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतरित होकर पापियों का विनाश कर धर्म का परचम लहराते हैं।

Read More »

शिक्षकों की 31 सूत्रीय मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में धरना, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर पर उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर 31 सूत्रीय मांगों तथा जनपद स्तर पर लम्बित समस्याओं के समाधान के लिए धरना प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार जैन ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा की धारा 21, 18 व 12, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, समान कार्य के लिए समान वेतन, सरल स्थानांतरण नीति जैसी मांगों को तत्काल पूरा किया जाना चाहिए। संगठन हमेशा शिक्षकों की आवाज बुलंद करता रहेगा। जिला मंत्री अरुण कुमार ने कहा कि एनपीएस में अटके साथियों की समस्याएं, प्रान खातों में अंशदान स्थानांतरण, पदोन्नत साथियों का वेतन निर्धारण और चयन वेतनमान जैसी

Read More »

मुज़फ्फरनगर बनेगा स्मार्ट सिटी – मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की विशेष भेंट

मुजफ्फरनगर सदर विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार में कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल ने आज लखनऊ में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट कर तीन अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुज़फ्फरनगर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने हेतु इंटीग्रेटेड प्लान की मांग मंत्री कपिल देव ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि मुज़फ्फरनगर नगर पालिका क्षेत्र के लिए एक समग्र इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान तैयार कराया जाए, जिससे शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त, सुव्यवस्थित और जनसुविधा केंद्रित बनाया जा सके। मुख्यमंत्री जी ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख

Read More »