Home » ख़ास खबरें » 17 साल पुराने मामले में किसान मसीहा स्व. महेन्द्र सिंह टिकैत के एनबीडब्ल्यू जारी

17 साल पुराने मामले में किसान मसीहा स्व. महेन्द्र सिंह टिकैत के एनबीडब्ल्यू जारी

मुजफ्फरनगर। शामली के कांधला थाना क्षेत्र में जाम लगाने के मामले में 17 साल पहले दर्ज कराये गये मुकदमे में भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत और भाजपा एमएलसी वीरेन्द्र सिंह के पुत्र पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान समेत 10 आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी कर दिए जाने से हलचल मच गई है। जबकि भाकियू अध्यक्ष स्वर्गीय महेंद्र सिह टिकैत का निधन 13 साल पहले हो चुका है। पुलिस की लापरवाही के कारण मौत के 13 साल बाद भी अदालत में महेन्द्र सिंह टिकैत का मृत्यु प्रमाण पत्र जमा नहीं होने के कारण एसीजेएम कोर्ट से उनके वारंट जारी कर दिए गए हैं। भौराकलां पुलिस ये वारंट लेकर भाकियू अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत के सिसौली स्थित आवास पर पहुंची तो मामले की जानकारी मिली और यह वारंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसको लेकर भाकियू नेता भी नाराज हैं कि आखिर पुलिस इतनी बड़ी लापरवाही कैसे कर सकती है।

आंदोलन के जरिए किसानों के हक की लड़ाई लड़ने वाले भाकियू के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने कांधला क्षेत्र के गांव खंदरावली में किसानों को साथ लेकर उनकी समस्याओं के निदान की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन के दौरान सड़क पर जाम लगाने के मामले में महेन्द्र सिंह टिकैत के अलावा पूर्व मंत्री और वर्तमान में भाजपा के एमएलसी वीरेंद्र सिंह के बेटे निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान उर्फ मोनू सहित दस लोग नामजद किए गए थे। मुकदमा अपराध संख्या 265/2007 धारा 147 व 341 आईपीसी कांधला थाने पर दर्ज करते हुए चार्जशीट कोर्ट में भेज दी गई थी। अब एसीजेएम कैराना जनपद शामली ने वाद संख्या 2711/2024 के अन्तर्गत सरकार बनाम मनीष उर्फ मोनू आदि के मामले में भाकियू अध्यक्ष महेन्द्र सिंह टिकैत को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के आदेश जारी किये गये हैं।

भौराकलां पुलिस ने बताया कि कैराना के एसीजेएम कोर्ट में कांधला पुलिस आरोप पत्र दाखिल किया। अदालत में हाजिर नहीं होने पर महेन्द्र सिंह टिकैत और मनीष चौहान उर्फ मोनू समेत सभी 10 आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी कर दिए गए हैं। असल में टिकैत का मृत्यु प्रमाण पत्र अभी तक बचाव पक्ष या पुलिस की ओर से अदालत में पेश नहीं किया गया है। इस वजह से उनका नाम मुकदमे से नहीं हटाया जा सका। शुक्रवार को इस मुकदमे में एसीजेएम कोर्ट में सुनवाई भी हुई। महेन्द्र सिंह टिकैत के गैर जमानती वारंट जारी होने पर भाकियू के जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने पुलिस व्यवस्था पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि विडम्बना ही है कि जिन्दा आदमियों को मृत घोषित कर दिया जाता है और जिनको देश में किसान मसीहा के रूप में याद किया जाता है, उनके निधन के 13 साल के बाद भी कोर्ट में चल रहे मुकदमे में उनका मृत्यु प्रमाण पत्र पुलिस द्वारा जमा ही नहीं किया गया है। यह व्यवस्था पर सवाल उठाता है। उन्होंने बताया कि भौराकलां पुलिस एसीजेएम कोर्ट से जारी वारंट लेकर भाकियू अध्यक्ष के सिसौली स्थित आवास पर पहुंची थी, तब जाकर इस मुकदमे की जानकारी मिली। 

Also Read This

साकेत में बनेगा भव्य मंदिर, भूमि पूजन में उमड़े भक्तजन

श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा भव्य मंदिर निर्माण के लिए किया कार्यक्रम, मंत्री कपिल देव व चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने रखी आधारशिला मुजफ्फरनगर। साकेत कॉलोनी में श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रस्तावित भव्य मंदिर निर्माण की शुरुआत सोमवार को भूमि पूजन के साथ हुई। सैकड़ों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक और धार्मिक अवसर के साक्षी बने। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप ने भूमि पूजन कराया। मंत्री कपिल देव ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह भूमि पूजन न केवल मंदिर निर्माण की आधारशिला माना जा रहा है, बल्कि धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना

Read More »

राम मंदिर गांधी कालोनी में कथा का चतुर्थ दिवस मनाया गया

मुजफ्फरनगर। राम मंदिर, गांधी कालोनी में चल रही कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान और भगवान के अवतारों की महिमा से मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार बढ़ते हैं, पापी और दुराचारी बढ़ते हैं, गौ, संत, माता-पिता का अपमान होता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतरित होकर पापियों का विनाश कर धर्म का परचम लहराते हैं।

Read More »

शिक्षकों की 31 सूत्रीय मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में धरना, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर पर उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर 31 सूत्रीय मांगों तथा जनपद स्तर पर लम्बित समस्याओं के समाधान के लिए धरना प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार जैन ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा की धारा 21, 18 व 12, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, समान कार्य के लिए समान वेतन, सरल स्थानांतरण नीति जैसी मांगों को तत्काल पूरा किया जाना चाहिए। संगठन हमेशा शिक्षकों की आवाज बुलंद करता रहेगा। जिला मंत्री अरुण कुमार ने कहा कि एनपीएस में अटके साथियों की समस्याएं, प्रान खातों में अंशदान स्थानांतरण, पदोन्नत साथियों का वेतन निर्धारण और चयन वेतनमान जैसी

Read More »

मुज़फ्फरनगर बनेगा स्मार्ट सिटी – मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की विशेष भेंट

मुजफ्फरनगर सदर विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार में कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल ने आज लखनऊ में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट कर तीन अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुज़फ्फरनगर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने हेतु इंटीग्रेटेड प्लान की मांग मंत्री कपिल देव ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि मुज़फ्फरनगर नगर पालिका क्षेत्र के लिए एक समग्र इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान तैयार कराया जाए, जिससे शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त, सुव्यवस्थित और जनसुविधा केंद्रित बनाया जा सके। मुख्यमंत्री जी ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख

Read More »