Home » ख़ास खबरें » संगठन छोड़ने वालों को राकेश टिकैत ने बताया चमगादड़

संगठन छोड़ने वालों को राकेश टिकैत ने बताया चमगादड़

मुजफ्फरनगर। सिसौली के किसान भवन में रविवार को आयोजित मासिक पंचायत में भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने संगठन से जुड़े रहने का संदेश देते हुए किसानों को एकजुटता की ताकत याद दिलाई। पंचायत शुरू होने से पहले टिकैत पुराने बरगद के पेड़ के नीचे पहुंचे और उसी को उदाहरण बनाकर संगठन की जड़ों से जुड़े रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि जो लोग भाकियू को छोड़कर गए हैं, वे उसी पेड़ की शाखाओं से लटकते चमगादड़ों की तरह हैं, जिनका कोई महत्व नहीं होता।

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) प्रवक्ता राकेश टिकैत ने रविवार को सिसौली के किसान भवन में आयोजित यूनियन की मासिक पंचायत में शिरकत की। इस पंचायत के शुरू होने से पहले उन्होंने किसान भवन परिसर में लगे एक पुराने बरगद के पेड़ की छांव से कार्यकर्ताओं को संगठन से जुड़ाव और एकजुटता का संदेश दिया। राकेश टिकैत किसान भवन परिसर में स्थित 39 साल पुराने बरगद के पेड़ के नीचे कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और संगठन छोड़कर जाने वालों पर कटाक्ष करते हुए उन्हें चमगादड़ करार दिया।


टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलन की ताकत एकता और त्याग से आती है। उन्होंने 13 अगस्त को आयोजित ट्रैक्टर मार्च को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि किसानों ने बड़ी हिम्मत दिखाई और सड़कों पर उतरकर अपनी ताकत का अहसास कराया। इस मौके पर उन्होंने यूनियन के बुजुर्ग सिपाही धर्मवीर सिंह का सम्मान किया। धर्मवीर सिंह महेन्द्र सिंह टिकैत के साथ ही यूनियन से जुड़े और आज तक काम कर रहे हैं। राकेश टिकैत ने उनकी सादगी और समर्पण की प्रशंसा करते हुए याद दिलाया कि धर्मवीर सिंह ने किसान आंदोलन में 13 महीने तक खाट और हुक्का लेकर डटे रहकर योगदान दिया।

धर्मवीर सिंह को यूनियन की जड़ बताया और पुराने बरगद के पेड़ की ओर इशारा करते हुए उल्लेख करते हुए टिकैत ने कहा कि यह पेड़ 39 साल पहले चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने किसान भवन की स्थापना के समय अपने हाथों से लगाया था। इसकी जड़ संगठन का प्रतीक है। जो लोग जड़ों से जुड़े हैं, वे ही मजबूत टहनियों की तरह पल्लवित होते हैं। लेकिन जो लोग संगठन छोड़कर चले जाते हैं, वे इस पेड़ पर रात के अंधेरे में उलटे लटके चमगादड़ों के समान है, जो रहते तो फिर भी पेड़ के साथ ही है, लेकिन उनको न तो उजाला नसीब हो पाता है और ही पेड़ की पल्लवित होती टहनियों जैसा सम्मान।

राकेश टिकैत ने बागियों को नसीहत देते हुए कहा कि संगठन को छोड़ने के बाद भी ऐसे लोग भाकियू की छाया से बाहर नहीं जा पाते। उन्होंने कहा कि यूनियन से टूटकर बहुत संगठन बन गए, लेकिन पुराना पेड़ वही होता है, जो जड़ों से मजबूती पाता है। जड़ से अलग हुए तनों का कोई महत्व नहीं होता और वो पुराने पेड़ के साथ रहकर भी हास्य का एक पात्र बनकर रह जाते हैं। इस दौरान राकेश टिकैत के संबोधन में किसानों को संदेश भी साफ रहाकृकि जड़ों से जुड़े रहो, एकजुट रहो और संगठन की ताकत को कभी कमज़ोर मत पड़ने दो।

Also Read This

साकेत में बनेगा भव्य मंदिर, भूमि पूजन में उमड़े भक्तजन

श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा भव्य मंदिर निर्माण के लिए किया कार्यक्रम, मंत्री कपिल देव व चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने रखी आधारशिला मुजफ्फरनगर। साकेत कॉलोनी में श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रस्तावित भव्य मंदिर निर्माण की शुरुआत सोमवार को भूमि पूजन के साथ हुई। सैकड़ों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक और धार्मिक अवसर के साक्षी बने। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप ने भूमि पूजन कराया। मंत्री कपिल देव ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह भूमि पूजन न केवल मंदिर निर्माण की आधारशिला माना जा रहा है, बल्कि धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना

Read More »

राम मंदिर गांधी कालोनी में कथा का चतुर्थ दिवस मनाया गया

मुजफ्फरनगर। राम मंदिर, गांधी कालोनी में चल रही कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान और भगवान के अवतारों की महिमा से मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार बढ़ते हैं, पापी और दुराचारी बढ़ते हैं, गौ, संत, माता-पिता का अपमान होता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतरित होकर पापियों का विनाश कर धर्म का परचम लहराते हैं।

Read More »

शिक्षकों की 31 सूत्रीय मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में धरना, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर पर उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर 31 सूत्रीय मांगों तथा जनपद स्तर पर लम्बित समस्याओं के समाधान के लिए धरना प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार जैन ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा की धारा 21, 18 व 12, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, समान कार्य के लिए समान वेतन, सरल स्थानांतरण नीति जैसी मांगों को तत्काल पूरा किया जाना चाहिए। संगठन हमेशा शिक्षकों की आवाज बुलंद करता रहेगा। जिला मंत्री अरुण कुमार ने कहा कि एनपीएस में अटके साथियों की समस्याएं, प्रान खातों में अंशदान स्थानांतरण, पदोन्नत साथियों का वेतन निर्धारण और चयन वेतनमान जैसी

Read More »

मुज़फ्फरनगर बनेगा स्मार्ट सिटी – मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की विशेष भेंट

मुजफ्फरनगर सदर विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार में कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल ने आज लखनऊ में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट कर तीन अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुज़फ्फरनगर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने हेतु इंटीग्रेटेड प्लान की मांग मंत्री कपिल देव ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि मुज़फ्फरनगर नगर पालिका क्षेत्र के लिए एक समग्र इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान तैयार कराया जाए, जिससे शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त, सुव्यवस्थित और जनसुविधा केंद्रित बनाया जा सके। मुख्यमंत्री जी ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख

Read More »