Home » ख़ास खबरें » तीर्थनगरी शुक्रताल में अकेली मर गई बुजुर्ग मीना, बहन रेखा ने अपना लिया इस्लाम धर्म

तीर्थनगरी शुक्रताल में अकेली मर गई बुजुर्ग मीना, बहन रेखा ने अपना लिया इस्लाम धर्म

मुजफ्फरनगर। महाभारत काल का इतिहास अपने आप में समेटने के साथ ही श्रीमद भागवत कथा की गंगोत्री माने जाने वाली तीर्थनगरी शुक्रताल में लावारिस अवस्था में रहकर आश्रम में सेवा कर गुजर बसर कर रही बुजुर्ग महिला की रविवार की सुबह अचानक ही मौत हो गई। लोगों ने महिला को बीमार होने पर शनिवार को ही निजी चिकित्सक के यहां ले जाकर उपचार दिलाया था। सवेरे महिला घर से बाहर धूप में बैठने के लिए निकली थी तो अचानक ही वो जमीन पर गिर गई और फिर नहीं उठ सकी। महिला की बहन ने इस्लाम धर्म अपनाकर निकाह कर लिया और पति के साथ दुबई में रह रही है, जिसने आने से इंकार कर दिया। बाद में पुलिस ने लावारिस अवस्था में महिला के शव को प्रधान पति को सौंप दिया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर महिला का गंगा घाट शुक्रताल पर अंतिम संस्कार कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 80 साल की वयोवृ( महिला मीना देवी पुत्री रामचंद्र पिछले करीब तीन दशक से शुक्रतीर्थ खादर में रह रही थी। यह महिला कभी किसी आश्रम और कभी किसी आश्रम में रहकर अपना जीवन व्यतीत कर रही थी। वर्तमान में महिला तीर्थनगरी के संत साहिब आश्रम शुक्रताल में एक दुकान नुमा कमरे में किराये पर रह रही थी और आश्रम में ही सेवा करते हुए अपना जीवन यापन कर रही थी। शुक्रताल खादर के प्रधान पति राजपाल सैनी ने बताया कि शनिवार क ो इस महिला की अचानक ही तबियत बिगड़ गई थी। संत साहिब आश्रम शुक्रताल के महात्मा दलवीर पुत्र लक्ष्मण सिंह ने उनको जानकारी दी तो वो महिला को लेकर मोरना सरकारी अस्पताल और फिर किसी निजी चिकित्सक के यहां पर लेकर गये थे। उनको दवाई दिलाई और उपचार से आराम होने के बाद रात्रि में महिला को उसके आश्रम वाले कमरे पर छोड़ दिया गया था। रविवार की सुबह महिला के निधन की जानकारी मिली। ये महिला यहां पर करीब 25 साल से अकेले ही जीवन निर्वाह कर रही थी।

जानकारी मिलने पर प्रधान पति राजपाल सैनी भी मौके पर पहुंचे। बताया कि इस महिला के परिवार के बारे में पडौसियों को कोई जानकारी नहीं थी, इसलिए आश्रम से महात्मा द्वारा पुलिस को डायल 112 पर सूचना दी गई थी। इसके बाद आई पुलिस ने यहां पर महिला के परिवार के बारे में जानकारी की तो पता चला कि मृतक मीना की एक बहन रेखा थी। जिसने असलम खान नामक युवक से निकाह कर धर्म परिवर्तन कर लिया था और वो अपने पति असलम के साथ वर्तमान में दुबई में रह रही है। पुलिस ने रेखा असलम खान का मोबाइल नम्बर प्राप्त कर उससे बात की तो उसने बहन के अंतिम संस्कार में आने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लावारिस में मीना का पंचनामा भरने के बाद शव प्रधानपति राजपाल सैनी को सुपुर्द कर दिया। महिला की बहन रेखा असलम खान ने पुलिस को अंतिम संस्कार करने की अनुमति दे दी थी। राजपाल ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से शुक्रताल खादर के गंगा घाट पर मृतका मीना का अंतिम संस्कार करा दिया।

उन्होंने बताया कि मुखाग्नि शनि पुत्र मुनेश पाल निवासी शुक्रताल थाना भोपा द्वारा दी गई। राजपाल ने बताया कि उनको आज ही जानकारी मिली है कि मीना की बहन रेखा उसको दुबई से प्रत्येक माह दस हजार रुपये महीना खर्च के लिए भेजती थी। उसका कोई भी रिश्तेदार या परिवारीजन यहां पर उसके पास कभी देखा नहीं गया था। वो आश्रमों में ही रहकर अपना जीवन व्यतीत कर रही थी। बताया कि रविवार की सुबह महिला मीना अपने कमरे से निकलकर धूप में बैठी थी। इसी बीच अचानक वो जमीन पर गिर गयी और उसकी मौत हो गई। मामला हार्ट अटैक का ही लग रहा है। महिला के अंतिम संस्कार में पुलिस कर्मियों के अलावा प्रधान पति राजपाल सैन्ी, अजय कृष्ण शास्त्री, महात्मा दलवीर सिंह, शुभम पुत्र राजेंद्र कौशिक, राहुल पुत्र नरेश, राजपाल पुत्र पोखर सिंह, अजय शर्मा पुत्र सतपाल तथा चौकी प्रभारी शुक्रताल भी मौजूद रहे।  

Also Read This

साकेत में बनेगा भव्य मंदिर, भूमि पूजन में उमड़े भक्तजन

श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा भव्य मंदिर निर्माण के लिए किया कार्यक्रम, मंत्री कपिल देव व चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने रखी आधारशिला मुजफ्फरनगर। साकेत कॉलोनी में श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रस्तावित भव्य मंदिर निर्माण की शुरुआत सोमवार को भूमि पूजन के साथ हुई। सैकड़ों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक और धार्मिक अवसर के साक्षी बने। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप ने भूमि पूजन कराया। मंत्री कपिल देव ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह भूमि पूजन न केवल मंदिर निर्माण की आधारशिला माना जा रहा है, बल्कि धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना

Read More »

राम मंदिर गांधी कालोनी में कथा का चतुर्थ दिवस मनाया गया

मुजफ्फरनगर। राम मंदिर, गांधी कालोनी में चल रही कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान और भगवान के अवतारों की महिमा से मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार बढ़ते हैं, पापी और दुराचारी बढ़ते हैं, गौ, संत, माता-पिता का अपमान होता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतरित होकर पापियों का विनाश कर धर्म का परचम लहराते हैं।

Read More »

शिक्षकों की 31 सूत्रीय मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में धरना, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर पर उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर 31 सूत्रीय मांगों तथा जनपद स्तर पर लम्बित समस्याओं के समाधान के लिए धरना प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार जैन ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा की धारा 21, 18 व 12, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, समान कार्य के लिए समान वेतन, सरल स्थानांतरण नीति जैसी मांगों को तत्काल पूरा किया जाना चाहिए। संगठन हमेशा शिक्षकों की आवाज बुलंद करता रहेगा। जिला मंत्री अरुण कुमार ने कहा कि एनपीएस में अटके साथियों की समस्याएं, प्रान खातों में अंशदान स्थानांतरण, पदोन्नत साथियों का वेतन निर्धारण और चयन वेतनमान जैसी

Read More »

मुज़फ्फरनगर बनेगा स्मार्ट सिटी – मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की विशेष भेंट

मुजफ्फरनगर सदर विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार में कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल ने आज लखनऊ में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट कर तीन अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुज़फ्फरनगर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने हेतु इंटीग्रेटेड प्लान की मांग मंत्री कपिल देव ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि मुज़फ्फरनगर नगर पालिका क्षेत्र के लिए एक समग्र इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान तैयार कराया जाए, जिससे शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त, सुव्यवस्थित और जनसुविधा केंद्रित बनाया जा सके। मुख्यमंत्री जी ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख

Read More »