Home » उत्तर-प्रदेश » भ्रष्टाचार में फंसे भाजपा के दो पूर्व चेयरमैनों की होगी रिकवरी

भ्रष्टाचार में फंसे भाजपा के दो पूर्व चेयरमैनों की होगी रिकवरी

मुजफ्फरनगर। विकास कार्यों में गंभीर अनियमितता बरते जाने के मामले में की गई शिकायत में लोकायुक्त के द्वारा दोष साबित होने पर अब भाजपा के दो पूर्व चेयरमैनों पर लगाया गया अर्थदण्ड भू राजस्व की भांति वसूल किये जाने के लिए जिलाधिकारी ने रिवकरी आदेश जारी कर दिया है। इस मामले में भाजपा के दोनों पूर्व चेयरमैनों से एक लाख रुपये की रिकवरी की जानी है। इसमें दो अधिशासी अधिकारी भी दोषी पाये गये हैं और उनके खिलाफ भी रिकवरी आदेश जारी हुआ है, इनमें से एक अधिकारी की मौत भी हो चुकी है। जिलाधिकारी ने प्रकरण में तहसीलदार को जल्द से जल्द वसूली कर राजकीय कोष में धनराशि जमा कराये जाने के निर्देश दिये हैं। डीएम के रिकवरी आदेश के बाद भाजपा में भी हलचल मच गयी है।

पूरा मामला नगर पंचायत जानसठ से जुड़ा हुआ है। यहां पर पिछली दो योजनाओं में भाजपा प्रत्याशी के रूप में यनेश तंवर और प्रवेन्द्र भड़ाना चेरयमैन पद पर विजयी रहे थे। जबकि इस बार यहां पर रालोद प्रत्याशी के हाथों भाजपा ने चेयरमैनी गंवा दी। विकास कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार का मामला वैसे तो मुख्य तौर पर भाजपा के चेयरमैन रहे यनेश तंवर के कार्यकाल का है, लेकिन बाद में हेरा फेरी कर धनराशि हड़पने के लिए हुए भ्रष्टाचार के मामले में यनेश के बाद भाजपा से चेयरमैन निर्वाचित हुए प्रवेन्द्र भड़ाना भी लपेटे में आ गये। नगर पंचायत जानसठ में सभासद रहे नवनीत काम्बोज पुत्र शिवकुमार निवासी जानसठ ने लोकायुक्त में शिकायत करते हुए नगर पंचायत जानसठ में कराये गये विकास एवं निर्माण कार्यों और सामग्री की खरीद में भ्रष्टाचार करते हुए वित्तीय हानि पहुंचाने के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी।

लोकायुक्त के आदेश पर नगर विकास विभाग के द्वारा आरोपों की जांच कराई गयी। 07 सितम्बर 2024 को नगर विकास विभाग द्वारा जांच आख्या लोकायुक्त को प्रेषित की गयी थी। इसमें नगर पंचायत जानसठ के दोनों भाजपा चेरयमैनों पर लगाये गये आरोपों को सही ठहराते हुए उनको भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता के लिए दोषी पाया गया था। नगर विकास विभाग की रिपोर्ट आने के बाद लोकायुक्त के द्वारा शासन को इस सम्बंध में दोनों आरोपी चेयरमैन यनेश तंवर और प्रवेन्द्र भड़ाना के साथ ही तत्कालीन अधिशासी अधिकारी जसविन्दर और एक अन्य के खिलाफ रिकवरी जारी करते हुए उनसे धनराशि की वसूली करने के आदेश जारी किये थे। लोकायुक्त के आदेशों के तहत शासन द्वारा 17 अक्टूबर 2024 को जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को आदेश जारी किये थे कि नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा 81 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए प्रकरण में दोषी पाये गये तत्कालीन अध्यक्ष नगर पंचायत जानसठ यनेश तंवर और प्रवेन्द्र भड़ाना के साथ ही दोनों अधिशासी अधिकारियों करीब एक लाख रुपये की धनराशि भू राजस्व की भांति वसूल कराकर राजकीय कोष में जमा कराकर रिपोर्ट प्रेषित की जाये।

बताया गया कि जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा शासन के आदेशों के अनुपालन में नगर पंचायत जानसठ के दोनों पूर्व चेयरमैनों यनेश और प्रवेन्द्र के साथ ही दोनों अधिशासी अधिकारियों के खिलाफ रिवकरी नोटिस जारी कर दिया है। इसके लिए उन्होंने तहसीलदार जानसठ सतीश चन्द बघेल को आदेश दिया है कि लोकायुक्त और शासन के द्वारा जारी आदेशों का पालन सुनिश्चित करते हुए जल्द से जल्द इस प्रकरण में चेयरमैन और अधिशासी अधिकारियों पर लगाये गये जुर्माने की धनराशि को वसूल करने के आदेश दिये हैं। तहसीलदार जानसठ सतीश चन्द ने बताया कि जिलाधिकारी से आदेश प्राप्त हो गये हैं। इसमें पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर से 85085 और प्रवेन्द्र भड़ाना से 15072 रुपये की वसूली की जानी हैं। इतनी ही रकम दोनों अधिशासी अधिकारियों से वसूल करने के आदेश दिये गये हैं। बताया गया कि आरोपी बनाये गये अधिशासी अधिकारी जसविन्दर की पूर्व में मौत होने की जानकारी मिली है। वसूली के लिए तहसील से संग्रह अमीनों की टीम का गठन किया जा रहा है। जल्द ही रकम वसूल कर डीएम को अवगत कराया जायेगा।

प्रवेन्द्र ने शौचालय की मरम्मत दिखाकर उड़ा ली रकम, यनेश ने की अनियमितता

मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत जानसठ में चेयरमैन रहते हुए भाजपा नेता यनेश तंवर पर पूर्व सभासद नवनीत काम्बोज ने वित्तीय अनियमितता करने के गंभीर आरोप लगाये थे। इसमें नवनीत का कहना है कि यनेश तंवर के कार्यकाल में सड़क निर्माण और शौचालय निर्माण कार्यों में गुणवत्ता निम्न रही और जमकर भ्रष्टाचार हुआ। इसके साथ ही कूड़ेदान खरीद में भी अनियमितता हुई, ये बाजार रेट से तीन गुणा मूल्य पर खरीदकर नगर पंचायत को वित्तीय हानि दी गई। बॉयो टॉयलेट खरीद में भी घपला किया गया। प्रवेन्द्र भड़ाना ने यनेश के कार्यकाल में बनाये गये शौचालय की मरम्मत दिखाकर वित्तीय घोटाला किया। दो ईओ भी इसमें सहभागी रही, उनके खिलाफ भी रिकवरी आदेश जारी हुआ है। 

Also Read This

साकेत में बनेगा भव्य मंदिर, भूमि पूजन में उमड़े भक्तजन

श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा भव्य मंदिर निर्माण के लिए किया कार्यक्रम, मंत्री कपिल देव व चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने रखी आधारशिला मुजफ्फरनगर। साकेत कॉलोनी में श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रस्तावित भव्य मंदिर निर्माण की शुरुआत सोमवार को भूमि पूजन के साथ हुई। सैकड़ों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक और धार्मिक अवसर के साक्षी बने। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप ने भूमि पूजन कराया। मंत्री कपिल देव ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह भूमि पूजन न केवल मंदिर निर्माण की आधारशिला माना जा रहा है, बल्कि धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना

Read More »

राम मंदिर गांधी कालोनी में कथा का चतुर्थ दिवस मनाया गया

मुजफ्फरनगर। राम मंदिर, गांधी कालोनी में चल रही कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान और भगवान के अवतारों की महिमा से मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार बढ़ते हैं, पापी और दुराचारी बढ़ते हैं, गौ, संत, माता-पिता का अपमान होता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतरित होकर पापियों का विनाश कर धर्म का परचम लहराते हैं।

Read More »

शिक्षकों की 31 सूत्रीय मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में धरना, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर पर उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर 31 सूत्रीय मांगों तथा जनपद स्तर पर लम्बित समस्याओं के समाधान के लिए धरना प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार जैन ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा की धारा 21, 18 व 12, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, समान कार्य के लिए समान वेतन, सरल स्थानांतरण नीति जैसी मांगों को तत्काल पूरा किया जाना चाहिए। संगठन हमेशा शिक्षकों की आवाज बुलंद करता रहेगा। जिला मंत्री अरुण कुमार ने कहा कि एनपीएस में अटके साथियों की समस्याएं, प्रान खातों में अंशदान स्थानांतरण, पदोन्नत साथियों का वेतन निर्धारण और चयन वेतनमान जैसी

Read More »

मुज़फ्फरनगर बनेगा स्मार्ट सिटी – मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की विशेष भेंट

मुजफ्फरनगर सदर विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार में कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल ने आज लखनऊ में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट कर तीन अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुज़फ्फरनगर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने हेतु इंटीग्रेटेड प्लान की मांग मंत्री कपिल देव ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि मुज़फ्फरनगर नगर पालिका क्षेत्र के लिए एक समग्र इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान तैयार कराया जाए, जिससे शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त, सुव्यवस्थित और जनसुविधा केंद्रित बनाया जा सके। मुख्यमंत्री जी ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख

Read More »