मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने शुक्रवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत बरला स्थित डाक बंगले पर जनता दरबार लगाते हुए लोगों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये गये।
#पुरकाजी_विधानसभा_मुजफ्फरनगर
आज अपनी विधानसभा क्षेत्र की की जनता से सीधे संवाद करने के उद्देश्य से बरला डाक बंगले पर प्रत्येक माह की भांति आखिरी शुक्रवार को क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।#सीधा_संवाद@narendramodi @PMOIndia… pic.twitter.com/KNrU6GuxQK— ANIL KUMAR (@AnilKumarMZN) January 31, 2025
मंत्री अनिल कुमार द्वारा प्रत्येक माह जनसुनवाई कार्यक्रम तय किया हुआ है। इसी कड़ी में शुक्रवार को उन्होंने अपनी पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए डाक बंगले पर जनता दरबार लगाया। यहां पर एसडीएम सदर निकिता शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। यहां पर क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ नजर आई। सभी अपनी अपनी समस्या और फरियाद लेकर मंत्री अनिल कुमार के सामने पहुंचे थे। मंत्री ने बताया कि कुछ समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही अफसरों को दिशा निर्देश देकर कराया गया है, जबकि अन्य जो भी समस्या यहां पर आई हैं, उनके निस्तारण के लिए सम्बंधित विभागों के अफसरों को दिशा निर्देश देकर निस्तारण रिपोर्ट भी मांगी गई है। उन्होंने कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट मत है कि जनसमस्याओं के प्रति अधिकारियों को संवेदनशील बनाया जाये। इनका निस्तारण समय से हो तो काफी विवादों को हम निपटाने में सफल हो सकते हैं।