Home » उत्तर-प्रदेश » भाजपा नेता के रिश्तेदार की फैक्ट्री में जल रहा प्रतिबंधित ईंधन, लगा जुर्माना

भाजपा नेता के रिश्तेदार की फैक्ट्री में जल रहा प्रतिबंधित ईंधन, लगा जुर्माना

मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन से की गई शिकायत के बाद भाजपा नेता के रिश्तेदार की फैक्ट्री पर आकस्मिक जांच के लिए पहुंची प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम को नियमों की कसौटी पर फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित मिली। इसके साथ ही फैक्ट्री में प्रतिबंधित प्लास्टिक और पॉलीथिन का वेस्ट ईंधन के रूप में प्रयोग होते हुए पाया गया। इस सम्बंध में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने फैक्ट्री पर कार्यवाही के साथ जुर्माना लगाते हुए अपनी रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सख्ती और दावों के बाद भी मुजफ्फरनगर जनपद में प्रतिबंधित ईंधन जलाने की घटना कम नहीं हो रही है। इसके साथ ही अवैध रूप से फैक्ट्रियों को भी संचालित कर नियमों की अनदेखी की जा रही है। इससे प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। ऐसा ही एक मामला आकस्मिक जांच के दौरान सामने आया है। हाल ही में जिलाधिकारी को शिकायत की गई थी कि भोपा रोड पर एक फैक्ट्री में प्रतिबंधित ईंधन जलाया जा रहा है, जिससे प्रदूषण हो रहा है। इसमें एसडीएम सदर निकिता शर्मा को जांच करने के निर्देश दिये गये थे। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को कार्यवाही करने और रिपोर्ट देने के लिए लिखा था। इस पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने एनएच-58 पर भोपा रोड ओवर ब्रिज के पास ग्राम बिलासपुर में स्थित एक फैक्ट्री पर छापा मारा, जहां बिना अनुमति और बिना एनओसी के फैक्ट्री का संचालन करने की बात सामने आई है। साथ ही प्रतिबंधित ईंधन जलता हुआ पाया गया। विभागीय सूत्रों ने बताया कि ये फैक्ट्री भाजपा नेता के रिश्तेदार नवनीत मित्तल पुत्र नंदकिशोर निवासी पीठ बाजार नई मंडी की है।

इस मामले में क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अंकित कुमार की ओर से एसडीएम सदर निकिता शर्मा को भी रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई। इसमें बताया गया कि आकस्मिक निरीक्षण के दौरान इस फैक्ट्री में टीम को मौके पर दो भट्टियों में से एक चालू हालत में मिली, जिसमें वुड चिप्स और खोई के अलावा प्रतिबंधित ईंधन जैसे प्लास्टिक एवं पॉलीथिन वेस्ट जलाए जा रहे थे। फैक्ट्री से निकलने वाले खतरनाक धुएं के कारण आसपास के लोगों में बेहद नाराजगी थी। इसमें बूरा और इलायची मीठा दाना बनाने का काम किया जाता है। इसके संचालन के लिए राज्य बोर्ड से अनुमति लिये बिना ही किया जा रहा था। इस सम्बंध में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के द्वारा पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए कार्यवाही करने की बात कही गई है। 

Also Read This

साकेत में बनेगा भव्य मंदिर, भूमि पूजन में उमड़े भक्तजन

श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा भव्य मंदिर निर्माण के लिए किया कार्यक्रम, मंत्री कपिल देव व चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने रखी आधारशिला मुजफ्फरनगर। साकेत कॉलोनी में श्रीराम सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रस्तावित भव्य मंदिर निर्माण की शुरुआत सोमवार को भूमि पूजन के साथ हुई। सैकड़ों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक और धार्मिक अवसर के साक्षी बने। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप ने भूमि पूजन कराया। मंत्री कपिल देव ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह भूमि पूजन न केवल मंदिर निर्माण की आधारशिला माना जा रहा है, बल्कि धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना

Read More »

राम मंदिर गांधी कालोनी में कथा का चतुर्थ दिवस मनाया गया

मुजफ्फरनगर। राम मंदिर, गांधी कालोनी में चल रही कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान और भगवान के अवतारों की महिमा से मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार बढ़ते हैं, पापी और दुराचारी बढ़ते हैं, गौ, संत, माता-पिता का अपमान होता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतरित होकर पापियों का विनाश कर धर्म का परचम लहराते हैं।

Read More »

शिक्षकों की 31 सूत्रीय मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में धरना, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर पर उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर 31 सूत्रीय मांगों तथा जनपद स्तर पर लम्बित समस्याओं के समाधान के लिए धरना प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार जैन ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा की धारा 21, 18 व 12, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, समान कार्य के लिए समान वेतन, सरल स्थानांतरण नीति जैसी मांगों को तत्काल पूरा किया जाना चाहिए। संगठन हमेशा शिक्षकों की आवाज बुलंद करता रहेगा। जिला मंत्री अरुण कुमार ने कहा कि एनपीएस में अटके साथियों की समस्याएं, प्रान खातों में अंशदान स्थानांतरण, पदोन्नत साथियों का वेतन निर्धारण और चयन वेतनमान जैसी

Read More »

मुज़फ्फरनगर बनेगा स्मार्ट सिटी – मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की विशेष भेंट

मुजफ्फरनगर सदर विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार में कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल ने आज लखनऊ में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट कर तीन अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुज़फ्फरनगर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने हेतु इंटीग्रेटेड प्लान की मांग मंत्री कपिल देव ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि मुज़फ्फरनगर नगर पालिका क्षेत्र के लिए एक समग्र इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान तैयार कराया जाए, जिससे शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त, सुव्यवस्थित और जनसुविधा केंद्रित बनाया जा सके। मुख्यमंत्री जी ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख

Read More »